Lucknow Municipal Corporation Initiates Structural Safety Audit for 1483 Billboards नगर निगम होर्डिंगों की सुरक्षा जांचेगा, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsLucknow Municipal Corporation Initiates Structural Safety Audit for 1483 Billboards

नगर निगम होर्डिंगों की सुरक्षा जांचेगा

Lucknow News - लखनऊ। प्रमुख संवाददाता शहर में होर्डिंग्स की मजबूती और सुरक्षा को लेकर लखनऊ नगर

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊTue, 27 May 2025 08:57 PM
share Share
Follow Us on
नगर निगम होर्डिंगों की सुरक्षा जांचेगा

लखनऊ। प्रमुख संवाददाता शहर में होर्डिंग्स की मजबूती और सुरक्षा को लेकर लखनऊ नगर निगम ने प्रयास शुरू किया है। नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह ने एलडीए को पत्र लिखकर 1483 होर्डिंग्स की स्ट्रक्चरल सेफ्टी ऑडिट कराने का अनुरोध किया गया है। नगर निगम ने यह पहल जन-सुरक्षा और मानसून पूर्व संभावित दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए की है। अधिकारियों के अनुसार, जिन होर्डिंग्स की अनुमति नगर निगम द्वारा दी गई है, उनकी संरचनात्मक मजबूती की जांच अनिवार्य हो गई है। ताकि किसी भी आपदा की स्थिति से बचा जा सके।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।