Woman Dies After Snake Bite in Aligarh Hospital Family Accuses Poisoning विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत , Mathura Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMathura NewsWoman Dies After Snake Bite in Aligarh Hospital Family Accuses Poisoning

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

Mathura News - अलीगढ़ के इगलास क्षेत्र की एक महिला, पूनम, को सांप काटने के बाद उपचार के लिए भर्ती किया गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मायके वाले विषाक्त देकर मारने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर...

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुराTue, 27 May 2025 08:57 PM
share Share
Follow Us on
विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान अलीगढ़ के इगलास क्षेत्र की महिला की मौत हो गयी। उसे सांप काटने के चलते उपचार को भर्ती कराया था। मायके वाले विषाक्त देकर मारने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देव पाल सिंह पुंडीर ने बताया कि सोमवार को गांव सुदामावास, इगलास निवासी सोनू की पत्नी पूनम को सांप काटने के चलते उसके परिजन उपचार के लिये मथुरा लेकर आये। उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था। देर रात उसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मृतका के शव का पंचायत नामा भर पोस्टरमार्टम को भेज दिया गया है।

आगे की कार्यवाही संबंधित थाना पुलिस करेगी। बताते हैं कि मृतका पूनम का मायका गांव बरौली,बलदेव है। उसकी वर्ष- 2015 में शादी हुई थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।