परिवहन निगम से जुड़ेंगी 69 नई बसें, सफर में मिलगी राहत
Lucknow News - -इन अनुबंधित बसों को अलग-अलग 40 रुटों पर चलाया जाएगा -लखीमपुर, बहराइच, गोण्डा, बाराबंकी,

लखनऊ। प्रमुख संवाददाता
परिवहन निगम लखनऊ क्षेत्र से शीघ्र ही 69 और बसें जुड़ जाएंगी। इन्हें 40 अलग-अलग रूटों पर चलाया जाएगा। इसमें कस्बाई क्षेत्र प्रमुख रूप से शामिल हैं। नई बसों के संचालन से यात्रियों को सफर में राहत मिलेगी। बस के लिए घंटों इंतजार नहीं करना होगा।
रोडवेज लखनऊ अपने बेड़े में जिन 69 बसों को शामिल करने जा रहा है, सभी अनुबंध पर होंगी। इसके लिए निविदा की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। औपचारिकताएं पूरी होते ही इन नई बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इन बसों में सीएनजी और डीजल बसें शामिल रहेंगी। अनुबंध के आधार पर रूट तय करने के बाद किसी भी दशा में रूट परिवर्तन नहीं किया जाएगा। नई बसों का संचालन शुरू होने से कस्बाई क्षेत्र के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। उन्हें यात्रा के लिए निजी बसों और अन्य निजी सार्वजनिक परिवहन के साधन पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। न ही बस के इंतजार में घंटों समय बिताना पड़ेगा। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार नई बसों को रिक्त पड़े रूट पर चलाना प्राथमिकता रहेगी। जिन रूटों पर यात्रियों को संख्या अधिक और बसों की संख्या कम है, उस रूट पर भी इसे चलाया जा सकता है। इन बसों में से अधिकतर का संचालन लखनऊ डिपो से किया जाएगा। कुछ को रायबरेली डिपो से चलाया जाएगा।
इन रूटों पर चलाई जाएंगी बसें-
नई अनुबंधित बसों को चलाने के लिए जो रूट प्रस्तावित हैं, उसमें सबसे ज्यादा बसें बाराबंकी और उसके आसपास के रूट पर हैं। प्रस्तावित रूटों में लखनऊ-तिलोई वाया राजा फत्तेपुर, लखनऊ-लालगंज-फतेहपुर, लखनऊ-प्रतापगढ़, लखनऊ-बाराबंकी-देवा-कुर्सी- बजगहनी-भद्रास, लखनऊ-बाराबंकी-रामनगर-टिकैतनगर, लखनऊ-बिसवां, लखनऊ-जहांगीराबाद, लखनऊ-लखीमपुर-धौरहरा, लखनऊ-सीतापुर-बिसवां, लखनऊ-रायबरेली-लालगंज-कानपुर, लखनऊ-रायबरेली-सरेनी, लखनऊ-रायबरेली-डलमऊ, रायबरेली-सुल्तानपुर-अयोध्या, लखनऊ-बाराबंकी-रामनगर-टिकैतनगर-खेतसराय, लखनऊ-बाराबंकी-कोठी-नई सड़क-हैदरगढ़, लखनऊ-लखीमपुर-ऐरा, लखनऊ-बाराबंकी-बेलहरा-महमूदाबाद, लखनऊ-बाराबंकी-फतेहपुर-सूरतगंज-दौलतपुर, लखनऊ-बहराइच, रायबरेली-लखनऊ-बहराइच आदि रूट शामिल हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।