मुगलों के युग का ग्रहण बने महाराणा प्रताप- जयवीर सिंह
Lucknow News - लखनऊ में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने उनके साहस और 12 वर्षों तक मुगलों से लड़ाई की सराहना की। विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने हल्दीघाटी के...

लखनऊ, संवाददाता। मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर गुरुवार को लोगों ने हुसैनगंज चौराहा स्थित महाराणा की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। भारतीय क्षत्रिय समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि मेवाड़ वंश में जन्मे महाराणा प्रताप ने लगातार 12 वर्षों तक मुगलों से जंग लड़कर, उनके युग को ग्रहण लगा दिया था। सरोजनीनगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने कहा कि हल्दीघाटी का युद्ध आज भी लोग इतिहास पढ़कर याद करते हैं। महाराणा प्रताप हमारे राष्ट्र का गौरव हैं और हमें गर्व है कि हम उनके वंशज है।
कार्यक्रम में भारतीय क्षत्रिय समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल सिंह गहलोत ने सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर हरदोई से विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य स्थायी अधिवक्ता (उच्च न्यायालय लखनऊ) प्रशान्त सिंह अटल, प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह भदोरिया, डॉ विवेक तांगड़ी, अशोक सिंह, छेदी सिंह, भानु प्रताप सिंह, श्वेता सिंह, स्वाति सिंह, प्रदीप सिंह बब्बू, अजय सिंह, विनोद सिंह, रिद्धि किशोर गौड़ समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।