बलरामपुर अस्पताल गेट पर कपड़े की गठरी में लगाई आग, मचा हड़कंप
Lucknow News - लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल के गेट पर एक व्यक्ति ने कपड़ों की गठरी में आग लगा दी। घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस आई, लेकिन युवक ने सिर दीवार में भिड़ा लिया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। युवक...

लखनऊ, संवाददाता बलरामपुर अस्पताल गेट पर गुरुवार को एक व्यक्ति ने कपड़ों की गठरी में आग लगा दी। लपट देख हड़कंप मच गया। अस्पताल के पास लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिसकर्मी पहुंचे तो उसने सिर दीवार में भिड़ा लिया। सिर में चोट लगने पर उसे इलाज के लिए बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे पहले किसी तरह आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। इंस्पेक्टर वजीरगंज दिनेश चंद्र मिश्र के मुताबिक युवक की पहचान सलाउद्दीन के रूप में हुई। वह नशे का आदी है। अक्सर वह ट्रामा सेंटर के पास घूमता रहता है। दोपहर करीब तीन बजे सलाउद्दीन एक महिला के साथ बलरामपुर अस्पताल आया। महिला को अस्पताल में छोड़कर कुछ देर बाद वह बाहर आ गया। अस्पताल गेट के पास पहुंचकर उसने अपने साथ लाई कपड़े की गठरी में आग लगा दी। आग देख अफरा- तफरी मच गई। उसे रोकने की कोशिश की तो उसने अपना सिर दीवार में भिड़ा दिया। बलरामपुर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।