मुख्यमंत्री को दो वर्ष की उपलब्धियां बताईं
Lucknow News - महापौर सुषमा खर्कवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात में नगर निगम की उपलब्धियों के साथ-साथ कर्मचारियों की कमी का मुद्दा उठाया। उन्होंने सफाई, कूड़ा प्रबंधन और सड़क निर्माण में सुधार की...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिली महापौर कर्मचारियों की कमी की दी जानकारी, भर्ती करने को कहा लखनऊ। प्रमुख संवाददाता महापौर सुषमा खर्कवाल ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। नगर निगम के दो वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों की उन्हें विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री को जोन वार रिपोर्ट बुकलेट सौंपकर बताया कि नगर निगम ने बीते दो वर्षों में सफाई व्यवस्था, कूड़ा प्रबंधन, सड़क निर्माण और राजस्व वृद्धि जैसे क्षेत्रों में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। साथ ही, कर्मचारियों की भारी कमी से नगर निगम के कार्यों पर पड़ रहे प्रभाव की ओर भी ध्यान आकर्षित किया। सफाई और कूड़ा प्रबंधन में उल्लेखनीय सुधार महापौर ने बताया कि लखनऊ में कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था को स्मार्ट तकनीक से जोड़ा गया है।
डोर-टू-डोर कलेक्शन में सुधार, ट्रैकिंग सिस्टम और शिवरी कूड़ा निस्तारण प्लांट की क्षमता बढ़ाने जैसे कदम उठाए गए हैं। इससे शहर की स्वच्छता रैंकिंग में भी सुधार होगा। महापौर के अनुसार, बीते दो वर्षों में शहर की कई जर्जर सड़कों का निर्माण और मरम्मत कराई गई। साथ ही, नालियों की सफाई, फुटपाथों का निर्माण, नए पार्कों का विकास और स्ट्रीट लाइट की मरम्मत जैसे कार्य भी प्राथमिकता पर किए गए। कर्मचारियों की भारी कमी से कार्य प्रभावित महापौर ने मुख्यमंत्री को बताया कि नगर निगम में सफाईकर्मी, अभियंता, क्लर्क और तकनीकी स्टाफ की कमी है, जिससे कई योजनाओं के क्रियान्वयन में बाधा आ रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि रिक्त पदों पर जल्द नियुक्ति की जाए, जिससे निगम की कार्यक्षमता और अधिक बढ़ सके।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।