New Lounge at Lucknow Junction to Accommodate 800 Passengers with Modern Amenities जंक्शन पर यात्रियों के बैठने के लिए लाउंज बनेगा, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsNew Lounge at Lucknow Junction to Accommodate 800 Passengers with Modern Amenities

जंक्शन पर यात्रियों के बैठने के लिए लाउंज बनेगा

Lucknow News - -दिव्यांगजनों के आने और जाने के लिए रैंप बनाया जाएगा -दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन तक -दिव्यांगजनों के आने और जाने के लिए रैंप बनाया जाएगा -दुर्गापुरी म

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊFri, 30 May 2025 09:48 PM
share Share
Follow Us on
जंक्शन पर यात्रियों के बैठने के लिए लाउंज बनेगा

लखनऊ। प्रमुख संवाददाता लखनऊ जंक्शन पर 800 यात्रियों के बैठने की क्षमता का लाउंज बनेगा। यहां ट्रेनों के आवागमन का डिस्प्ले भी होगा, जिससे कि यात्रियों को जानकारी मिलती रहे। एक फुटओवर ब्रिज (एफओबी) बनाया जाएगा। यह लाउंज को दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन से जोड़ेगा। लाउंज से ही जुड़ा एक एसी वेटिंग और रेस्ट रूम भी बनाया जाएगा। लखनऊ जंक्शन पर बनाए जाने वाला लाउंज सीसीटीवी कैमरे से लैस होगा। कैफेटेरिया और रेस्टोरेंट की सुविधा भी यात्रियों को मिलेगी। 800 यात्रियों की बैठने की व्यवस्था इस प्रकार होगी कि एक ही जगह पर भीड़ एकत्र न हो। जनरल टिकट काउंटर भी बनाया जाएगा, जिससे कि यात्रियों को टिकट लेने के लिए स्टेशन के मुख्य गेट तक न जाना पड़े।

एसी वेटिंग और रेस्ट रूम में नियमानुसार ही यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था रहेगी। लाउंज तक आने-जाने के लिए सीढ़ी तो होगी ही, दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए रैंप भी होगा। रेल लैंड एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी के सीपीएम सुधीर सिंह ने बताया कि लाउंज का निर्माण कार्य चल रहा है। लिफ्ट और एस्केलेटर भी होंगे लाउंज से प्लेटफार्म पर जाने के लिए लिफ्ट और एस्केलेटर की भी सुविधा होगी। यहां से तीन लिफ्ट और तीन एस्केलेटर बनाए जाएंगे। जिसके जरिए यात्रियों को प्लेटफार्म तक जाने में सुविधा होगी। मेट्रो स्टेशन तक आसानी से पहुंचेंगे लाउंज से दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन तक फुट ओवर ब्रिज से यात्रियों को सुविधा होगी। मेट्रो से आकर यात्री ऊपर ही ऊपर लाउंज तक पहुंच जाएगा। यहां पर लगे डिस्प्ले से वह अपने ट्रेन की स्थिति भी जान सकेगा। लेट होने पर लाउंज में ही बैठकर इंतजार कर सकेगा। उसे प्लेटफार्म पर नहीं भटकना पड़ेगा। इससे प्लेटफार्म पर भी यात्रियों की अनावश्यक भीड़ नहीं होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।