Om Prakash Rajbhar Announces Victory Day Celebration in Bahraich on June 10 सुभासपा 10 को बहराइच में मनाएगी विजय दिवस, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsOm Prakash Rajbhar Announces Victory Day Celebration in Bahraich on June 10

सुभासपा 10 को बहराइच में मनाएगी विजय दिवस

Lucknow News - - सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा, मुख्यमंत्री भी होंगे आयोजन में शामिल

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊMon, 2 June 2025 08:18 PM
share Share
Follow Us on
सुभासपा 10 को बहराइच में मनाएगी विजय दिवस

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सोमवार को कहा कि बहराइच में 10 जून को सुभासपा विजय दिवस मनाएगी। आयोजन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। राजभर ने यह जानकारी सोमवार को अपने कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि मोहम्मद गजनवी का सेनापति सैयद सालार मसूद गाजी ने जब भारत में लूट के लिए आया था, तब महाराजा सुहेलदेव राजभर ने उसे परास्त किया था। वह विजय केवल एक युद्ध की जीत नहीं थी बल्कि भारतीय आत्मा की रक्षा और सम्मान का प्रतीक थी। उसी अमरगाथा को लोगों तक पहुंचाने के लिए विजय दिवस का अयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बहराइच में ही शौर्य मेले का भी आयोजन होगा, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल होंगे। राजभर ने इस दौरान सपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को जवाब देना चाहिए कि क्या उन्होंने सुहेलदेव का इतिहास मिटाने का प्रयास नहीं किया? कांग्रेस को भी जवाब देना चाहिए कि क्यों उसने सुहेलदेव की शौर्य गाथाओं को इतिहास की किताबों से दूर रखा? सपा ने क्यों आक्रांता सालार मसूद गाजी की याद में मेला लगवाया? उन्होंने कहा कि इन पार्टियों ने अपने वोटबैंक के लिए ऐसा किया जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुहेलदेव को सम्मान दिया। बहराइच में उनकी मूर्ति लगवाई, उनका डाक टिकट भी जारी किया। मऊ सीट पर सुभासपा ने ठोकी दावेदारी अब्बास अंसारी को सजा की वजह से खाली हुई मऊ सीट पर सुभासपा ने अपना दावा बरकरार रखा है। ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि मऊ सुभासपा की सीट है। पार्टी अपना सिंबल बचाने के लिए हाई कोर्ट तक जाएगी। अगर इस सीट पर उप चुनाव हुआ तो पार्टी एनडीए के शीर्ष नेतृत्व से बात करके अपने सिंबल पर उम्मीदवार उतारेगी। जनता सीधे चुने ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि पार्टी की मांग है कि ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्षों का चुनाव सीधे जनता से हो। पार्टी इस संबंध में मुख्यमंत्री के सामने अपनी मांग रख चुकी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।