केवी के मेधावियों को सम्मानित किया गया
Lucknow News - प्रधानमंत्री ने केंद्रीय विद्यालय अलीगंज के मेधावियों को सम्मानित किया। 10वीं के अंकित चंद्रा, अदिति गुप्ता और दिव्या सिंह ने क्रमशः 96.20%, 95.80% और 94.60% अंक प्राप्त किए। 12वीं में अंशुमा, हर्ष...

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय अलीगंज के बोर्ड परीक्षा मेधावियों को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य मनोज कुमार तिवारी, उप प्राचार्य अलका गुप्ता एवं वरिष्ठ शिक्षकों ने सीबीएसई परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। प्रथम पाली में 10वीं के अंकित चंद्रा ने 96.20, अदिति गुप्ता ने 95.80 व दिव्या सिंह ने 94.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। 12 वीं के विज्ञान वर्ग में अंशुमा ने 95.40, हर्ष श्रीवास्तव ने 95.20 और देवान्श ने 93.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।