राजाजीपुरम व्यापार मंडल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सम्मानित किया
Lucknow News - राजाजीपुरम परिक्षेत्र उद्योग व्यापार मंडल ने रविवार को नए पदाधिकारियों को सम्मानित किया। अध्यक्ष उमेश शर्मा और महामंत्री सुशील तिवारी ने लखनऊ व्यापार मंडल के चेयरमैन सहित अन्य सदस्यों को माला और...

राजाजीपुरम परिक्षेत्र उद्योग व्यापार मंडल ने रविवार को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष उमेश शर्मा व वरिष्ठ महामंत्री सुशील तिवारी ने लखनऊ व्यापार मंडल के चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल और अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, डा. राघवेन्द्र शुक्ला को माला एवं अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष शिव स्वरूप गुप्ता ने बताया कि संगठन ने सर्वसम्मति से संरक्षक राजकुमार बत्रा, रचित राम यादव, वसीम अहमद, आरिफुल हसन, आरिफ सलीम, शिवपाल सांवरिया, राजीव त्रिपाठी, अजय दीक्षित, सोनू कनौजिया, गुलशन सचदेवा, एचपी सिंह, अनूप कमल सक्सेना, नागेन्द्र सिंह, राजेश मालवीय, गोपाल गुप्ता राधे-राधे, विधि सलाहकार धर्मेन्द्र शर्मा, एवं राजेन्द्र श्रीवास्तव को बनाया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।