Recognition of Women Employees and Safety Seminar at Northeast Railway Lucknow Division उत्कृष्ट कार्य करने वाली 12 महिला रेलकर्मी सम्मानित, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsRecognition of Women Employees and Safety Seminar at Northeast Railway Lucknow Division

उत्कृष्ट कार्य करने वाली 12 महिला रेलकर्मी सम्मानित

Lucknow News - लखनऊ मंडल में 12 महिला कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। दूसरी ओर, चारबाग़ रेलवे स्टेशन पर संरक्षा संगोष्ठी...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊFri, 25 April 2025 07:53 PM
share Share
Follow Us on
उत्कृष्ट कार्य करने वाली 12 महिला रेलकर्मी सम्मानित

लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल में कार्यालय के कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 12 महिला कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान डीआरएम कार्यालय सभागार में आयोजित समारोह में ऑन स्पॉट चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें भाग लेने वाले रेल कर्मचारियों के बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि पूर्वोंत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन, लखनऊ मंडल की अध्यक्षा श्रुति गुप्ता महिला कर्मचारियों और बच्चों को पुरस्कृत किया। चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता बच्चों कुलसुम ज़हरा, अरर्णी कुशवाहा और अनन्या नंदा को बधाई दी। कार्यक्रम में सचिव स्मृति सचान आदि रहीं। रेलवे संरक्षा के लिए बेहतर तालमेल पर जोर

लखनऊ। उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के संरक्षा विभाग ने चारबाग़ रेलवे स्टेशन पर संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया। डीआरएम एसएम शर्मा मुख्य अतिथि रहे। संगोष्ठी की अध्यक्षता, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी समर्थ गुप्ता ने की। संगोष्ठी में संरक्षा संबंधी सभी नियमों का पालन करते हुए रेल परिचालन करना, गाड़ी के लोको, रैकों की शंटिंग में बरती जाने वाली सावधानियां आदि पर चर्चा की गई। संरक्षा की दिशा में सभी विभागों का बेहतर तालमेल के साथ काम करने और लगातार आपसी संवाद बनाए रखने पर जोर दिया गया। डीआरएम ने ‘संरक्षा प्रथम, संरक्षा सदैव की सूक्ति का अनुसरण करने पर बल दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।