अभियोजन एवं दोषसिद्धि पोर्टल को स्कॉच पुरस्कार मिला
Lucknow News - लखनऊ, प्रमुख संवाददाता उत्तर प्रदेश पुलिस की तकनीकी सेवा इकाई द्वारा संचालित

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता उत्तर प्रदेश पुलिस की तकनीकी सेवा इकाई द्वारा संचालित जांच, अभियोजन एवं दोषसिद्धि पोर्टल को पुलिस एवं सुरक्षा श्रेणी में स्कॉच पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। एडीजी तकनीकी सेवाएं नवीन अरोड़ा ने मंगलवार को डीजीपी प्रशांत कुमार को इस पुरस्कार के लिए मिला स्कॉच प्रमाण पत्र प्रदान किया।
इस पोर्टल के जरिए माफिया से संबंधित अपराधों, पोक्सो, रेप व अन्य जघन्य मामलों में समय पर जांच पूरी होने के अलावा चार्जशीट दाखिल करने की निरंतर निगरानी की जाती है। इसके साथ ही कोर्ट में चल रहे मामलों में त्वरित न्याय दिलाने में भी यह पोर्टल मदद करता है। पुलिस का दावा है कि इस पोर्टल के जरिए अब तक 85000 लोगों को दोषसिद्धि घोषित किया गया है। साथ ही पांच साल से अधिक 40000 लम्बित मामलों का समाधान किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।