-कवियों ने रचनाएं सुनाकर लूटी महफिल
Lucknow News - -राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान की ओर से जननी सम्मान समारोह और कवि सम्मेलन का आयोजन

गोमती नगर के विशाल खंड स्थित सिटी मांटेसरी स्कूल में राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान की ओर से शनिवार को कई महिलाएं सम्मानित हुईं। जननी सम्मान समारोह और कवि सम्मेलन में कवियों ने रचनाएं सुनाकर महफिल जमाई। मुख्य अतिथि प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन अमित कुमार घोष रहे। यहां आईएएस डॉ. अखिलेश कुमार मिश्रा, शिखा श्रीवास्तव, चेतन चर्चित, अशोक नागर, गौरी घोष, अमित शर्मा, सर्वेश अस्थाना, गौरी चतुर्वेदी, चंद्रदेव दीक्षित और डॉ. उमेश आदित्य आदि ने काव्य पाठ कर वाहवाही लूटी। इससे पूर्व तमाम विशिष्ट लोगों को सम्मानित किया गया। बेहतर कार्य करने वाले सम्मानित संस्थान की महामंत्री डॉ. सीमा गुप्ता ने बताया कि यहां समाज के अनेक क्षेत्रों में अपनी विद्वता, त्याग, कर्मठता और समर्पण से बेहत कार्य करने वाली माताएं सम्मानित हुईं।
इस दौरान चमेला देवी, उर्मिला मिश्रा, मीना गौतम, दमयंती मिश्रा, कल्पना खरे, अनीता सिंह, शारदा सिंह, गीता श्रीवास्तव समेत कई माताओं को को अंगवस्त्र, प्रतीक चिह्न, नारियल, माला, रामचरितमानस, पगड़ी आदि देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा प्रो. राजेश प्रताप सिंह, अरुण कुमार वर्मा, कमलेश कुमार वर्मा, अनिल कुमार वर्मा को भी मोमेंटो, शाल, पुस्तक से सम्मानित किया गया। साथ ही उत्कृष्ट शिक्षा प्रसार कार्य के लिए भी कई सम्मानित हुए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।