संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर पर मजबूती जरूरी : जिलाध्यक्ष
Maharajganj News - महराजगंज में कांग्रेस पार्टी ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया। जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि 15 अगस्त तक हर ग्राम सभा के बूथ स्तर पर संगठन तैयार किया जाएगा। कांग्रेस...

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कांग्रेस पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए लगातार पार्टी के पदाधिकारी विधानसभा स्तर पर ग्राम सभाओं में कार्यक्रम कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर पर मजबूत होना जरूरी बताया। नौतनवा के ग्राम गणेशपुर के कोहरवल में कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ने कहा कि 15 अगस्त तक नौतनवा विधानसभा के प्रत्येक ग्राम सभा के बूथ स्तर तक संगठन का सृजन कर लिया जाएगा। प्रत्येक बूथ पर 21 व्यक्तियों को कांग्रेस के विचारों से जोड़कर एक मजबूत संगठन तैयार किया जाएगा।
आने वाले विधानसभा 2027 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी का बेहतर प्रदर्शन दिखेगा। कांग्रेस पार्टी के विचारों और उसके कार्यकाल के दौरान हुए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना पार्टी के पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है। इससे लोग कांग्रेस से जुड़ सकें। पार्टी जिला उपाध्यक्ष राजन शुक्ल ने संचालन किया, जबकि जिला उपाध्यक्ष गंगाजल चौरसिया, उमेश साहनी, नेहाल इराकी, अनिरुद्ध यादव, सुरेश यादव, पवन साहनी, विनोद दुबे, रंजीत त्रिपाठी, रामसेवक, दीपक यादव, जमील, आयुष सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।