Electric Pole Installation Dispute in Beni Ganj Police Case Filed Against Nine Individuals जेई व पुलिस से नोकझोंक करने के मामले में केस, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsElectric Pole Installation Dispute in Beni Ganj Police Case Filed Against Nine Individuals

जेई व पुलिस से नोकझोंक करने के मामले में केस

Maharajganj News - पनियरा थाना क्षेत्र के बेनीगंज में बिजली का पोल लगाने पर विरोध हुआ। जेई महेंद्र नाथ की तहरीर पर पुलिस ने नौ नामजद व्यक्तियों और अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया। पुराना पोल गिरने के बाद नई पोल लगाने...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजSat, 26 April 2025 03:35 AM
share Share
Follow Us on
जेई व पुलिस से नोकझोंक करने के मामले में केस

पनियरा, हिन्दुस्तान संवाद। पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेनीगंज के औरहिया टोले पर बिजली का पोल लगाने को लेकर गुरुवार को कुछ लोगों द्वारा विरोध कर दिया था। बिजली विभाग के जेई व पुलिस के साथ नोंकझोंक की थी। जेई महेंद्र नाथ की तहरीर पर पुलिस ने नौ नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना की रात मौके पर पुलिस तैनात रही।

जेई की तहरीर के अनुसार उक्त टोले पर सुदामा के घर के बगल में पुराना पोल 15 दिन पूर्व आंधी के कारण गिर गया था। इसकी बार बार अधिकारियों से शिकायत हो रही थी। उच्च अधिकारियों के आदेश पर वे वहां पोल लगाने गये तो लोगों ने पोल खड़ा नहीं करने दिया। उन्होंने पुलिस बलाई तो उक्त लोगों ने नोंकझोंक करते हुए काम में बाधा पहुंचाई।

तार उठा ले गये। मौके पर और अतिरिक्त पुलिस आने पर सभी फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि मामले में जेई की तहरीर पर नौ नामजद मकरध्वज, आदर्श, अभिषेक, आंनद, प्रकाश, मन्नू, अंगद, आकाश, ‌विकुल व अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।