Jaimgal Kannaujia Discusses Waqf Amendment Act with Minority Community in Maharajganj वक्फ संशोधन एक्ट को लेकर विधायक ने अल्पसंख्यक समाज संग किया संवाद, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsJaimgal Kannaujia Discusses Waqf Amendment Act with Minority Community in Maharajganj

वक्फ संशोधन एक्ट को लेकर विधायक ने अल्पसंख्यक समाज संग किया संवाद

Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। वक्फ संशोधन एक्ट को लेकर सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजWed, 7 May 2025 10:27 AM
share Share
Follow Us on
वक्फ संशोधन एक्ट को लेकर विधायक ने अल्पसंख्यक समाज संग किया संवाद

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। वक्फ संशोधन एक्ट को लेकर सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने मदरसा जामिया रिजविया नुरूल उलूम में अल्पसंख्यक समाज के साथ संवाद किया। कहा कि नए वक्फ संशोधन बिल के लागू होने पर अब संपत्ति की लूट नहीं होगी। गरीबों को उनका हक मिलेगा। पहले कानून की लचरता का लाभ उठाते हुए काफी लोगों ने संपत्ति की लूटपाट की थी। उन्होंने कहा कि वक्फ संशोधन कानून से कांग्रेस और सपा में बेचैनी का माहौल है। गरीबों के हक को भाजपा उन गरीबों तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। कहा कि सच्चर कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार 2006 में 4 लाख 50 हजार संपत्ति थी, जिनकी आय 163 करोड़ थी।

2013 में 8 लाख 72 हजार संपति से 166 करोड़ कमाई हुई। जबकि कमाई 100 अरब से ऊपर हो सकती थी। इस संपत्ति से गरीबों की सुविधा के लिए शिक्षा स्वास्थ्य की व्यवस्था होगी। अस्पताल, सामुदायिक केंद्र बन सकेंगे। विधायक ने कहा कि वक्फ संशोधन कानून के बाद गरीब मुसलमानों के साथ अन्याय नहीं होगा। इस कानून को लेकर समाज के लोगों को बरगलाया जा रहा है। इसमें महिलाओं को प्रतिनिधित्व मिलेगा। वक्फ गरीबों और अनाथों के लिए होता है। इसके पूर्व मदरसे के प्रबंधक शमशुल हुदा खान सहित मदरसे के शिक्षकों ने विधायक का स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला संयोजक इल्ताफ खान, अध्यक्ष हाजी गुलाम रसूल, डॉ. सैयद अली, सफी अहमद, सैफुद्दोजा, शहाबुद्दीन, नूरुल एन खान, अनवर अली, सदरे आलम खान, अख्तर हुसैन, फारूक अब्बासी, हाजी मुस्तफा, वजहुल हुदा खान सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।