Large Cleanliness Drive Launched at Cow Shelters in Maharajganj District शहर से लेकर गांवों के तक के गो आश्रय स्थलों पर चला सफाई अभियान, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsLarge Cleanliness Drive Launched at Cow Shelters in Maharajganj District

शहर से लेकर गांवों के तक के गो आश्रय स्थलों पर चला सफाई अभियान

Maharajganj News - महराजगंज में डीएम संतोष कुमार शर्मा के निर्देश पर सभी गो आश्रय स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत गोसदन मधवलिया समेत 31 गो आश्रय स्थलों की सफाई की गई और पशुओं के लिए गर्मी से बचाव के...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजMon, 9 June 2025 09:29 AM
share Share
Follow Us on
शहर से लेकर गांवों के तक के गो आश्रय स्थलों पर चला सफाई अभियान

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। डीएम संतोष कुमार शर्मा के निर्देश पर जिले के सभी गो आश्रय स्थलों पर वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। डीएम, एडीएम सहित आला अधिकारियों ने अभियान का निरीक्षण किया। डीएम ने सभी बीडीओ और ईओ को निर्देश दिया था कि समस्त गोआश्रय स्थलों में स्वच्छता अभियान चलाते हुए साफ सफाई सुनिश्चित कराएं। इस क्रम में गोसदन मधवलिया सहित जिले के सभी 31 गोआश्रय स्थलों पर बीडीओ और ईओ के निर्देशन में सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में गोआश्रय स्थल परिसर सहित पशु शेड, भूसा कक्ष आदि की सफाई की गई। इसके अलावा झाड़ियों की कटाई और चूना/ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी किया गया।

अभियान के दौरान गोवंशो को भी साफ किया गया। डीएम ने गोसदन मधवलिया का तो अपर जिलाधिकारी (वि/रा) डॉ. प्रशांत कुमार ने घुघली स्थित गोआश्रय स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने गर्मी को देखते हुए सभी गोआश्रय स्थलों पर पशुओं के लिए गर्मी से बचाव के इंतजाम भी करने का निर्देश दिया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि जनपद में गोसदन मधवलिया के अतिरिक्त 2 वृहद गो संरक्षण केंद्र, 12 कांजी हाउस, 4 कान्हा हाउस सहित कुल 31 गो आश्रय स्थल हैं। इन जगहों पर कुल 2079 गोवंश संरक्षित हैं। डीएम के निर्देशानुसार सभी गो आश्रय स्थलों में पशुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। पशु चिकित्सकों द्वारा गोवंश का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।