Meeting of All India Prajapati Federation Demands Scheduled Caste Certificate श्रवण को चुना गया प्रजापति समाज का ब्लॉक अध्यक्ष, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsMeeting of All India Prajapati Federation Demands Scheduled Caste Certificate

श्रवण को चुना गया प्रजापति समाज का ब्लॉक अध्यक्ष

Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिसवा क्षेत्र के ग्राम सभा हरपुर पकड़ी घिउअहां स्थित लिटिल स्टार

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजMon, 19 May 2025 09:38 AM
share Share
Follow Us on
श्रवण को चुना गया प्रजापति समाज का ब्लॉक अध्यक्ष

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिसवा क्षेत्र के ग्राम सभा हरपुर पकड़ी घिउअहां स्थित लिटिल स्टार एकेडमी स्कूल में अखिल भारतीय प्रजापति (कुंभकार) महासंघ के पदाधिकारियों व सदस्यों की एक बैठक हुई। इसमें प्रशासन से अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र बनवाने की मांग की गई। साथ ही श्रवण को समाज का ब्लाक अध्यक्ष चुना गया। प्रजापति महासंघ के जिलाध्यक्ष कपिलदेव प्रजापति ने कहा कि प्रजापति समाज कुंभकार शिल्पकार श्रेणी में आता है। ऐसे में शिल्पकार अनुसूचित जाति में आता है। इसलिए प्रशासन कुम्हार समाज को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी किया जाना चाहिए। इस बैठक में सिसवा ब्लॉक के कार्यकारिणी का गठन भी किया गया।

इसमें श्रवण प्रजापति को ब्लॉक अध्यक्ष, अजय प्रजापति को उपाध्यक्ष, उमेश चंद्र प्रजापति को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। इस मौके पर महंथ शंभू दास, वकील प्रसाद, पवन कुमार प्रजापति, जितेंद्र प्रजापति, दिनेश प्रजापति सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।