Repair of Hand Pump Near Bus Station Provides Relief to Passengers in Maharajganj नगर पालिका ने कराई हैंडपंप की मरम्मत, लोगों में खुशी, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsRepair of Hand Pump Near Bus Station Provides Relief to Passengers in Maharajganj

नगर पालिका ने कराई हैंडपंप की मरम्मत, लोगों में खुशी

Maharajganj News - महराजगंज में नगर पालिका परिषद ने रोडवेज बस स्टेशन के पास खराब पड़े इंडिया मार्का हैंडपंप की मरम्मत कराई। भीषण गर्मी में यात्रियों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। आपकी हिन्दुस्तान अखबार ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजTue, 29 April 2025 07:08 AM
share Share
Follow Us on
नगर पालिका ने कराई हैंडपंप की मरम्मत, लोगों में खुशी

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नगर पालिका परिषद ने रोडवेज बस स्टेशन के समीप खराब पड़े इंडिया मार्का हैंडपंप की मरम्मत करा दी। इससे यात्रियों और स्थानीय नागरिकों को बड़ी राहत मिली है। भीषण गर्मी में हैंडपंप की खराबी से यात्री पेयजल के लिए हलकान हो रहे थे। आपके अपने हिन्दुस्तान अखबार ने इस समस्या को प्रमुखता से 28 अप्रैल के अंक में प्रकाशित किया था। इसके बाद नगर पालिका प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए समस्या का समाधान कराया।

रोडवेज स्टेशन पर हर दिन बड़ी संख्या में यात्री मौजूद रहते हैं। नगर पालिका ने स्टेशन परिसर के बाहर एक प्याऊ लगाया है, पर पास का हैंडपंप खराब होने से आसपास के दुकानदार प्याऊ पर ही वर्तन साफ करते रहते थे। इंडिया हैंडपंप खराब होने की सूचना पर अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार के निर्देश पर सोमवार को नगर पालिका के मिस्त्री मौके पर पहुंचे और खराब हैंडपंप की मरम्मत की। हैंडपंप के ठीक होने से अब यात्रियों और राहगीरों को भीषण गर्मी में पीने के पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि रोडवेज के पास इंडिया मार्का हैंडपंप में खराबी की सूचना मिलते ही तत्काल मरम्मत कार्य शुरू करा दिया गया। बताया कि रोडवेज के पास पहले ही एक प्याऊ की भी व्यवस्था कर दी गई है, ताकि गर्मी में यात्रियों को पेयजल संकट का सामना न करना पड़े। मोहम्मद सलीम, प्रियांशु सिंह समेत अन्य लोगों ने नगर पालिका प्रशासन के प्रति आभार जताया। अधिशासी अधिकारी ने लोगों से अपील की कि सार्वजनिक सुविधाओं का सही ढंग से उपयोग करें और कहीं भी कोई समस्या नजर आए तो नगर पालिका को तुरंत सूचित करें, ताकि समय से समाधान कराया जा सके।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।