Bride Murdered Over Dowry Demands in Manpuri Police Investigating विवाहिता की हत्या, शव छोड़कर भागे ससुरालीजन , Mainpuri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsBride Murdered Over Dowry Demands in Manpuri Police Investigating

विवाहिता की हत्या, शव छोड़कर भागे ससुरालीजन

Mainpuri News - मैनपुरी के दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम नगला कोंडर में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता सोनम की हत्या कर दी गई। शव मिलने के बाद ससुरालीजन भाग गए। मृतका के भाई की तहरीर पर मामला दर्ज किया जा...

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीFri, 18 April 2025 11:06 PM
share Share
Follow Us on
विवाहिता की हत्या, शव छोड़कर भागे ससुरालीजन

मैनपुरी। दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम नगला कोंडर में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उसका शव घर में छोड़कर ससुरालीजन भाग निकले। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई और शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के भाई की तहरीर पर ससुरालीजनों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम नगला कोंडर निवासी संदीप यादव पुत्र सुधीर की शादी दो वर्ष पहले दन्नाहार थाना क्षेत्र के ही ग्राम सिरौलिया निवासी सोनम पुत्री श्यामवीर के साथ हुई थी। शुक्रवार को सोनम का शव घर में पड़ा मिला। ससुराल पक्ष के लोग भाग चुके थे। ग्रामीणों की सूचना पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मृतका के भाई धर्मेंद्र सिंह पुत्र प्रकाशचंद्र निवासी सिरौलिया ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की कि अतिरिक्त दहेज में 10 लाख रुपये और बाइक की मांग की जा रही थी। ससुरालीजनों ने उसकी हत्या की है और शव छोड़कर भाग निकले हैं। पोस्टमार्टम हाउस पर मृतका के मामा ने बताया कि पांच-छह दिन पहले सोनम के साथ पति ने मारपीट की थी। आरोपी ससुरालीजन बाइक और भैंस की भी मांग कर रहे थे।

पोस्टमार्टम के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई

सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पड़ोसियों और ग्रामीणों से घटना की जानकारी जुटाई। मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों से भी बात की। सीओ सिटी ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना की तहरीर मिल गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को दे दिया गया है। सोनम की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।