Dabangg Shoots Woman in Delhi After She Escapes to Avoid Harassment छत पर टहल रही महिला को मारी गोली, मुकदमा दर्ज, Mainpuri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsDabangg Shoots Woman in Delhi After She Escapes to Avoid Harassment

छत पर टहल रही महिला को मारी गोली, मुकदमा दर्ज

Mainpuri News - मैनपुरी। दबंग की हरकत से परेशान विवाहिता मैनपुरी छोड़कर दिल्ली बच्चों को लेकर चली गई।

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीTue, 8 April 2025 06:33 PM
share Share
Follow Us on
छत पर टहल रही महिला को मारी गोली, मुकदमा दर्ज

दबंग की हरकत से परेशान विवाहिता मैनपुरी छोड़कर दिल्ली बच्चों को लेकर चली गई। वह 31 मार्च को वापस लौटी तो दबंग ने पिस्टल से उसे गोली मार दी लेकिन गोली लगने से वह बाल-बाल बच गई। घटना के बाद ही पुलिस को तहरीर दी गई थी लेकिन सात दिन बाद पुलिस ने घटना का मुकदमा आरोपी और उसके एक साथी के खिलाफ दर्ज कर लिया है। घटना सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हो गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के आगरा रोड स्थित नई मंडी शांति नगर निवासी रेनू देवी पत्नी राजेश कुमार ने तहरीर देकर शिकायत की कि 31 मार्च की रात 10 बजे सीटू यादव उर्फ सचिन यादव पुत्र सुनील कुमार निवासी लोधीपुर बिछवां अपने साथी के साथ बाइक से आया और पिस्टल से उसके ऊपर गोली चला दी। उस समय वह अपनी छत पर टहल रही थी। गोली लगने से वह बाल-बाल बच गई। ये घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। सीटू दो साल से उसे व उसके परिवार के लोगों को परेशान कर रहा है। आरोपी ने कई बार उसके साथ छेड़खानी की और वह उसके मकान पर कब्जाना चाहता है। उसके पति हरियाणा में नौकरी करते हैं। सीटू के डर की वजह से वह अपने बच्चों को लेकर दिल्ली चली गई है। पुलिस ने घटना की तहरीर पर सोमवार की रात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी कर उसे जेल भेजा जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।