Dalit Man Shot by Gold Merchant Family Accuses of Missing Relative in Karhal दलित को गोली मारने के प्रकरण में पुलिस के हाथ खाली, Mainpuri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsDalit Man Shot by Gold Merchant Family Accuses of Missing Relative in Karhal

दलित को गोली मारने के प्रकरण में पुलिस के हाथ खाली

Mainpuri News - मैनपुरी। करहल थाना क्षेत्र के दलित को सराफा व्यापारी द्वारा गोली मारने वाले प्रकरण में नया मोड़ आया है।

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीWed, 28 May 2025 07:06 PM
share Share
Follow Us on
दलित को गोली मारने के प्रकरण में पुलिस के हाथ खाली

करहल थाना क्षेत्र के दलित को सराफा व्यापारी द्वारा गोली मारने वाले प्रकरण में नया मोड़ आया है। परिजनों द्वारा सराफा व्यापारी पर परिवार के एक सदस्य को गायब करने का आरोप लगाया है। थाना में गुमशुदगी दर्ज की गई है। परिजनों ने पुलिस पर गायब व्यक्ति को तलाश न करने का आरोप लगाया है। करहल क्षेत्र के ग्राम मक्खनपुर निवासी जबर सिंह की जमीन पर करहल निवासी अनिल वर्मा उर्फ बंटी सुनार ने जमीन पर कब्जा कर लिया। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़ित जबर सिंह को गोली मार दी। जिमसें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज सैफई अस्पताल में कराया गया।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अनिल वर्मा के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया लेकिन पुलिस अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। प्रकरण में एक नया मोड़ ले लिया है। पीड़ित के परिजनों ने बताया कि परिवार के सदस्य जयपाल सिंह सराफा व्यापारी अनिल वर्मा उर्फ बंटी सुनार के यहां पर काम किया करते थे। पिछले 9 महीना से नहीं मिल रहे हैं। जयपाल सिंह को कहीं गायब करवा दिया है। पीड़ित ने न्याय की गुहार डीएम से लगाई है। वहीं सीओ करहल अजय सिंह चौहान ने कहा कि मामले की विवेचना की जा रही है। छानबीन के बाद जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।