बोले मैनपुरी: गाड़ीवान में कब दौड़ेगा विकास कार्यों का पहिया
Mainpuri News - मैनपुरी। सरकार द्वारा नगरपालिका व नगर पंचायत के विकास के लिए लगातार धन दिया जाता है।
सरकार द्वारा नगरपालिका व नगर पंचायत के विकास के लिए लगातार धन दिया जाता है। अधिकांश वार्ड ऐसे हैं जो सभासद की निष्क्रियता के चलते विकास कार्य से पिछड़ गए हैं। इसी तरह मैनपुरी शहर का वार्ड गाड़ीवान में सड़क, पेयजल व्यवस्था, प्रकाश व सफाई व्यवस्था दुरुस्त है। उसका एक कारण है कि चार बार लगातार वार्ड की जनता ने संजय गुप्ता को सभासद चुना है। उन्होंने भी सभासद बनने के बाद लगातार वार्ड के विकास के लिए कार्य किया है। ऐसा नहीं है कि वार्ड में सड़कें टूटी न हों। कुछ सड़के हैं जो जीर्ण शीर्ण हो गई हैं। उनको भी ठीक कराने की मांग वार्ड वासियों ने उठाई है।
वार्ड में पोलों पर लगे खुले बॉक्स खतरा बने हुए हैं। बिजली विभाग ऐसे बॉक्स को ठीक कराए। जिससे जनता को करंट के खतरे से निजात मिल सके । वार्ड में खुले प्लॉट समस्या बने रहे हैं। नगरपालिका का वार्ड 15 गाड़ीवान 20 वर्ष पूर्व मैनपुरी देहात में आता था। जिससे यहां की हालत दयनीय थी। पालिका में शामिल होने के बाद गाड़ीवान का विकास कार्य शुरू कराया गया। अब तक वार्ड में 40 सड़कों का निर्माण कराया जा चुका है, जिससे लोगों को आवागमन में कोई परेशानी नहीं आ रही है। वार्ड में रहने वाले लोगों के पीने के लिए नई पाइपलाइन भी डाली गई है, जिससे लोगों को भरपूर पानी मिल रहा है। लगातार 4 बार सभासद रहे संजय गुप्ता उर्फ टीटू ने वार्ड में विकास से संबंधित सभी कार्य करा दिए हैं। अब वार्ड में विकास कार्य कराने के लिए कोई कार्य शेष नहीं बचा है। सार्वजनिक शौचालय व बारात घर बनने का प्रस्ताव नगर पालिका को दिया गया है। जगह मिलने पर इनका भी निर्माण करा दिया जाएगा। शहर के बीचो बीच बने वार्ड में मिश्रित आबादी है। लोगों को रात के समय पर्याप्त मात्रा में रोशनी की व्यवस्था की गई है। मैनपुरी के 32 वॉर्डों में से गाड़ीवान विकसित वार्ड की श्रेणी में आता है। इस वार्ड में भी कमिया हैं लेकिन वह परेशानी का कारण नहीं बन रही हैं। जिसमें वार्ड में कुछ स्थानो पर खाली प्लॉट पड़े हैं। जिनमें आसपास के लोग गंदगी डालते हैं। गंदगी होने के कारण वहां आवारा जानवर विचरण करते हैं। ऐसे खाली पड़े प्लॉट स्वामियों को पालिका द्वारा नोटिस देकर मिट्टी डलवाकर बाउंड्री वाल कराई जाए। जिससे लोगों को गंदगी का सामना न करना पड़े। गर्मी का मौसम चल रहा है। घनी आबादी होने के कारण मच्छरों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो गई है। नगरपालिका सुबह एंटी लार्वा का छिड़काव कराए और शाम को मशीनों द्वारा फॉगिंग कराए। जिससे लोगों को मच्छरों से निजात मिल सके। इसी तरह वार्ड में जहां-जहां कूड़े का डंप किया जाता है। वहां समय से पूर्व कूड़े का उठान कराया जाए। जिससे लोगों को बदबू व संक्रामक बीमारियों से न जूझना पड़े। वार्ड में जिन स्थानों पर बनी सड़कें जीर्ण-क्षीर्ण अवस्था में हो गई हैं। उनकों पालिका द्वारा दुरुस्त कराया जाए। सरकार द्वारा जो योजनाएं गरीबों के लिए चलाई जा रही हैं उनका लाभ वार्ड वासियों को दिलाया जाए। बोले लोग नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड गाड़ीवान की सूरत पूर्णत: रूप से बदल चुकी है। इस वार्ड में 8 हजार आबादी 4 हजार मतदाता निवास करते हैं। वार्ड के अंदर मूलभूत सुविधाएं मेरे द्वारा पूरी करा दी गई हैं। हालांकि कुछ काम अभी अधूरा है। जिसे जल्द पूरा कराया जाएगा। -संजय गुप्ता उर्फ टीटू, सभासद वार्ड में पानी की समस्या के लिए नई पाइपलाइन डाली जाए। जिससे वार्डवासियों को भरपूर पानी मिल सके। वार्ड में कई स्थान ऐसे हैं जहां पानी नहीं पहुंच पाता है। पाइपलाइन डलने से सभी को पानी की सुविधा मिल जाएगी। -श्याम सुंदर अग्रवाल वार्ड में सड़कों का जाल बिछाया गया है। सभासद के 4 बार के कार्यकाल में बनी 40 सड़कों में गलियां व मुख्य मार्ग की सड़कें शामिल हैं। सड़कों के दोनों ओर नालियों का निर्माण भी हुआ है। जिससे जलभराव की स्थिति नहीं बनती है। -राघवेंद्र दुबे वार्ड में वैसे तो सभी सड़कें सीसी बनी हुई हैं। लेकिन संकोच गौड के सामने वाली गली जीर्णशीर्ण हो गई है। जिससे लोगों के आवागमन में दिक्कते आ रही हैं। वार्ड सभासद इस सड़क का भी निर्माण कराए। -विनीत जैन वार्ड में आवारा जानवर गंदगी को फैलाने के साथ लोगों पर हमला कर रहे हैं। नगरपालिका अभियान चलाकर सभी आवारा जानवरों को पकड़े और इनके मालिकों को सौंप दे। अगर दोबारा जानवर घूमते मिले तो कार्रवाई की जाए। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। -शिवम गाड़ीवान वार्ड में प्रकाश व्यवस्था अन्य वार्डों से बेकार है। कहीं-कहीं पर पोलों पर लाइटें नहीं लगी हुई हैं। जिससे वहां के लोगों को रात के समय अंधेरे से होकर गुजरना पड़ता है। सभासद ऐसे स्थान पर लाइट की व्यवस्था जनहित में कराए। नहीं तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। -रामसनेही वार्ड के अंदर सरकारी जमीन तलाशी जा रही है। जिस पर एक बरात घर और सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कार्य होगा। सभासद ने बताया कि जमीन ने मिल पाने के कारण इन योजनाओं का धरातल पर नहीं लाया गया। सर्वप्रथम बरात घर बनाया जाएगा। -राजपाल गाड़ीवान वार्ड में भीषण गर्मी के परेशान लोगों के लिए 2 वाटर कूलर स्थापित किए जाएं। सार्वजनिक स्थानों पर वाटर कूलर लगने से राहगीरों व स्थानीय लोगों को पानी की समस्या के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। -ऋषभ जैन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।