Social Activist Balram Yadav Passes Away in Sahibganj Known for Advocacy for Banshi Shooting Victims सामाजिक कार्यकर्ता के निधन पर जताया शोक, Sahibganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsSahibganj NewsSocial Activist Balram Yadav Passes Away in Sahibganj Known for Advocacy for Banshi Shooting Victims

सामाजिक कार्यकर्ता के निधन पर जताया शोक

साहिबगंज के सामाजिक कार्यकर्ता बलराम यादव का निधन गुरुवार को सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ। वे बांझी गोली कांड में शहीद फादर एंथोनी मुर्मू के परिवार के करीबी थे और शहीद स्मारक के निर्माण में...

Newswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंजFri, 23 May 2025 01:36 AM
share Share
Follow Us on
सामाजिक कार्यकर्ता के निधन पर जताया शोक

बोरियो, प्रतिनिधि। साहिबगंज शहर के रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता बलराम यादव का निधन गुरूवार को 1:30 बजे सुबह इलाज के दौरान सदर अस्प्ताल में हो गया। स्व. यादव बांझी गोली कांड में शहीद हुए फादर एंथोनी मुर्मू के परिवार जनों के काफी करीबी थे। मृतक बलराम यादव का बांझी गोली कांड में शहीद स्मारक के निर्माण में काफी योगदान रहा था। उनके द्वारा एक ट्रस्ट का निर्माण किया गया था। ट्रस्ट के माघ्यम से बांझी गोली कांड के शहीद परिवारों को न्याय के लिए लड़ाईयां लड़ी। वे काफी दिनों से बीमार थे। 2019 में वे गिर गए थे, जिससे उनका स्पाईनल कोड दब गया था।

बलराम यादव के निधन पर बोरियो एवं बांझी बाजार के लोगों ने शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वालों में क्लाईमेंट मुर्मू, सालखू सोरेन आदि प्रमुख हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।