Devesh Shakya at Unveiling of Buddha Statue Pledges SP s Strength for 2027 Elections भाजपा सरकार में दलित व अल्पसंख्यक का उत्पीड़न : सांसद, Mainpuri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsDevesh Shakya at Unveiling of Buddha Statue Pledges SP s Strength for 2027 Elections

भाजपा सरकार में दलित व अल्पसंख्यक का उत्पीड़न : सांसद

Mainpuri News - मैनपुरी। कुरावली के ग्राम जुन्हैंसा में बुद्ध प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में भाग लेने आए एटा सांसद देवेश शाक्य का सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष आलोक कुम

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीMon, 19 May 2025 07:12 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा सरकार में दलित व अल्पसंख्यक का उत्पीड़न : सांसद

कुरावली के ग्राम जुन्हैंसा में बुद्ध प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में भाग लेने आए एटा सांसद देवेश शाक्य का सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष आलोक कुमार शाक्य, विधायक बृजेश कठेरिया, पूर्व विधायक राजू यादव व महाराज सिंह शाक्य ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। सांसद ने देवेश शाक्य ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीडीए का नारा दिया है। जिसे हम सभी लोग मजबूती प्रदान करने के लिए लगातार जनता के संपर्क में रहते हैं। वर्ष 2027 में सपा प्रदेश में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध में उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने डटकर मुकाबला कर पाकिस्तान को घुटने टेकने के लिए मजबूर कर दिया।

उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में दलितों व अल्पसंख्यकों का जमकर उत्पीड़न किया जा रहा है। सपा सरकार बनने पर सरकार के गुंडों को सबक सिखाया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।