Effective Home Remedies to Beat the Scorching Heat and Stay Healthy चिलचिलाती गर्मी में लू से बचने के लिए अपनाएं घरेलू उपाय, Mainpuri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsEffective Home Remedies to Beat the Scorching Heat and Stay Healthy

चिलचिलाती गर्मी में लू से बचने के लिए अपनाएं घरेलू उपाय

Mainpuri News - कुरावली। वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी और लू से बचने के लिए कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाकर लोग खुद को सुरक्षित और स्वस्थ रख सकते हैं।

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीThu, 29 May 2025 06:49 PM
share Share
Follow Us on
चिलचिलाती गर्मी में लू से बचने के लिए अपनाएं घरेलू उपाय

वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी और लू से बचने के लिए कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाकर लोग खुद को सुरक्षित और स्वस्थ रख सकते हैं। हिंदुस्तान ने विशेषज्ञों से जानकारी की तो उन्होंने प्राकृतिक उपायों के बारे में बताया जिन्हें अपनाकर लोग गर्मी की तपिश में भी ताजगी और स्फूर्ति महसूस करेंगे। गर्मियों के मौसम में लू का प्रकोप बढ़ जाता है। लू से बचने के लिए और अपने शरीर को ठंडा रखने के लिए कुछ घरेलू उपाय अपनाए जा सकते है। तेज धूप और हाई टेंपरेचर से बचाव के लिए कुछ आसान और घर पर उपलब्ध उपाय बेहद फायदेमंद हो सकते हैं।

यह उपाय न केवल ठंडक पहुंचाते हैं, बल्कि हेल्दी और ताजगी से भरा हुआ भी रखते हैं। वैद्य पंडित गजानन दत्त मिश्र ने लू से बचने और इस चिलचिलाती गर्मी में खुद को स्वस्थ रखने के लिए कुछ प्रभावी घरेलू उपाय बताए हैं, जिन्हें जरूर आजमाना चाहिए। शरीर में पानी की मात्रा बनाए रखें गर्मी में अधिक से अधिक पानी पिएं। यह शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और गर्मी से राहत दिलाता है। एक गिलास पानी में नींबू का रस और थोड़ा सा नमक मिलाकर पीने से तुरंत ताजगी मिलती है। तरबूज खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती और यह ठंडक प्रदान करता है। हल्के और ढीले कपड़े पहनें गर्मियों में हल्के और सूती कपड़े पहनें। यह कपड़े पसीना सोखने में मदद करते हैं और त्वचा को ठंडक पहुंचाते हैं। हल्के रंग के कपड़े पहनने से धूप का असर कम होता है और ठंडक महसूस होती है। घर को ठंडा रखें गर्मियों में दिन के समय खिड़कियों पर पर्दे डालकर रखें। ताकि धूप अंदर न आए। पंखे और कूलर का सही उपयोग करें। अगर कूलर नहीं है, तो पंखे के सामने एक बर्तन में बर्फ रख सकते हैं जिससे ठंडी हवा मिलती है। खाने-पीने में करे बदलाव गर्मियों में दही, छाछ, ककड़ी, खीरा, पुदीना आदि का सेवन करें। यह चीजें शरीर को ठंडक प्रदान करती हैं। भारी, तली-भुनी और मसालेदार चीजों का सेवन कम करें, क्योंकि यह गर्मी बढ़ा सकती हैं। प्राकृतिक उपाय गर्मियों में तुलसी के पत्तों को पानी में उबालकर उसका सेवन करने से शरीर को ठंडक मिल सकती है। गुलाब जल का उपयोग चेहरे पर स्प्रे के रूप में करें। यह ताजगी देता है और त्वचा को ठंडक पहुंचाता है। घर के अंदर आराम करें गर्मियों में दोपहर के समय बाहर जाने से बचें और घर पर आराम करें। ठंडे पानी से स्नान करें। इससे तुरंत राहत मिलती है और ताजगी महसूस होती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।