Formation of District Executive by Electric Technical Employees Union सत्यभान बने विद्युत तकनीकी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष, Mainpuri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsFormation of District Executive by Electric Technical Employees Union

सत्यभान बने विद्युत तकनीकी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष

Mainpuri News - मैनपुरी। विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ द्वारा जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव की प्रक्रिया केंद्रीय महामंत्री अनिल कुमार राठौर की अध्यक्षता

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीMon, 12 May 2025 05:49 PM
share Share
Follow Us on
सत्यभान बने विद्युत तकनीकी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष

विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ द्वारा जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव की प्रक्रिया केंद्रीय महामंत्री अनिल कुमार राठौर की अध्यक्षता में कराई गई। चुनाव प्रक्रिया वर्ष 2025-26 के लिए संपन्न की गई। संघ का सरंक्षक भूपेंद्र सिंह को बनाया गया है। वहीं सत्यभान सिंह को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वहीं जिला मंत्री अमित कुमार राजपूत, कोषाध्यक्ष शेखर शर्मा व उपाध्यक्ष अनूप कुमार, जनवेद सिंह, सचिन पटेल, नंदकिशोर को बनाया गया है। वहीं संगठन मंत्री उमेर हसन, शिवशंकर, आशीष कुमार सिंह, रामपाल सिंह व कार्यालय मंत्री बृजेंद्र कुमार शाक्य, संयुक्त मंत्री अंकित राठौर, प्रचार मंत्री नितिन तिवारी को बनाया गया।

सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।