भाजपा ब्रज क्षेत्र कार्यकारिणी में मैनपुरी के चार नेताओं को मिला स्थान
Mainpuri News - ब्रज क्षेत्र की सोमवार को कार्यकारिणी घोषित हो गई। मैनपुरी के चार भाजपा नेताओं को इस कार्यकारिणी में स्थान मिला है। हालांकि चारों ही इस कार्यकारिणी में सदस्य बनाए गए। लेकिन इससे पूर्व मैनपुरी के...
ब्रज क्षेत्र की सोमवार को कार्यकारिणी घोषित हो गई। मैनपुरी के चार भाजपा नेताओं को इस कार्यकारिणी में स्थान मिला है। हालांकि चारों ही इस कार्यकारिणी में सदस्य बनाए गए हैं। इससे पूर्व मैनपुरी के भाजपा नेता ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष, महामंत्री और मंत्री के पद भी संभालते रहे हैं। मैनपुरी के एक मात्र भाजपा नेता को क्षेत्रीय मंत्री पद पिछली बार दिया गया था जो इस बार उनसे छीन लिया गया।
इससे पूर्व भाजपा विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रहे हैं। उनके अलावा मैनपुरी के प्रेमसिंह शाक्य, राहुल राठौर को क्षेत्रीय मंत्री बनाया गया। इस बार राहुल राठौर को रिपीट नहीं किया गया। मैनपुरी के स्व. मदन चौहान, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह तोमर, राहुल चतुर्वेदी भी कार्यकारिणी में सदस्य पद पर रहे हैं। सोमवार को घोषित हुई कार्यकारिणी में मैनपुरी निवासी सुबोध गुप्ता, बलवीर सिंह धनगर, मिश्रीलाल राजपूत को सदस्य नामित किया गया है।
सुधीर गुप्ता के सदस्य बनने पर हर्ष
किशनी। नगर के मोहल्ला हवेली निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता सुधीर गुप्ता को भाजपा ब्रज क्षेत्र में कार्यसमिति का सदस्य बनाये जाने पर रविंद्र सिंह भदौरिया, रामनरेश गुप्ता, सुरेंद्र शाक्य, रमाकांत मिश्रा, आदेश गुप्ता, राजा दुबे, बॉबी भदौरिया, पंडा शाक्य, सिंपल कठेरिया, राघव कश्यप, राघव चौहान, भरत गुप्ता, मिजाजीलाल राठौर, चंदन गुप्ता आदि मौजूद थे।
रामनरेश अग्निहोत्री रह चुके हैं अध्यक्ष, दो नेता मंत्री भी बनाए गए
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।