किशनी नवीन उप मंडी की हालत खराब, हुआ जलभराव
Mainpuri News - किशनी। भीषण गर्मी में रविवार की सुबह कस्बा क्षेत्र में बारिश हुई तो लोगों को राहत मिल गई।

भीषण गर्मी में रविवार की सुबह कस्बा क्षेत्र में बारिश हुई तो लोगों को राहत मिल गई। परंतु नवीन उप मंडी जाने वाले मार्ग का हाल बदहाल हो गया। मंडी में भी पानी भर जाने से आढ़तियों को नुकसान उठाना पड़ा। जलभराव के कारण आढ़त के बाहर रखा वारदाना, अनाज भीग गया। मंडी पहुंचने के लिए किसानों, आढ़तियों को भी परेशानी उठानी पड़ी। लोगों ने डीएम से जर्जर मार्ग व मंडी बनवाने, उसमें टिनशेड चबूतरे की मांग की है। आढ़तियों ने बताया कि मंडी में पंजीकृत होने के बाद भी उन्हें सुविधाएं नहीं मिल रही है। तहसील के सामने से एक मार्ग मंडी तक आता है।
इस मार्ग पर लोगों के आवास सहित मिनी स्टेडियम भी बना हुआ है। परंतु कई वर्ष बीत जाने के बाद भी लोगों को जर्जर मार्ग से गुजरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इस संबंध में कई बार जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों तक शिकायत की गई परंतु इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। जर्जर मार्ग पर कई बार किसानों की फसल से भरे वाहन पलट जाते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।