Rangoli Competition Celebrates 300th Anniversary of Ahilyabai Holkar at Amar Shaheed Inter College रंगोली बनाकर अहिल्याबाई होल्कर को किया याद, Mainpuri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsRangoli Competition Celebrates 300th Anniversary of Ahilyabai Holkar at Amar Shaheed Inter College

रंगोली बनाकर अहिल्याबाई होल्कर को किया याद

Mainpuri News - बेवर। कस्बा के अमर शहीद इंटर कॉलेज में अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीMon, 19 May 2025 07:18 PM
share Share
Follow Us on
रंगोली बनाकर अहिल्याबाई होल्कर को किया याद

कस्बा के अमर शहीद इंटर कॉलेज में अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य शिवराज सिंह बैस ने अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान उन्होंने रानी अहिल्याबाई होल्कर द्वारा महिला सशक्तिकरण के कार्यों को याद किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य ने अहिल्याबाई होल्कर द्वारा सती प्रथा, विधवा पुनर्विवाह व महिला शिक्षा पर किए गए कार्यों को याद किया। इस दौरान छात्राओं ने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन संघर्ष पर आधारित रंगोली बनाई। रंगोली जूनियर व सीनियर वर्ग में आयोजित की गई। सीनियर वर्ग में कक्षा 10 की शालिनी, मीनाक्षी, अंशिका, मुस्कान, एंजेल द्वारा बनाई गई रंगोली को प्रथम स्थान मिला।

वहीं जूनियर वर्ग में कक्षा 8 की सत्यव्रत, हार्दिक, आदित्य, गायत्री, गौरी, पायल द्वारा बनाई गई रंगोली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष कमलेश रघुवंशी मौजूद रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।