उत्कृष्ट पाठ योजना में मैनपुरी के शिक्षक की पाठ योजना शामिल
Mainpuri News - मैनपुरी। जनपद के कंपोजिट विद्यालय नाहिली के सहायक अध्यापक महेंद्र प्रताप सिंह की उत्कृष्ट पाठ योजना का चयन प्रदेश स्तर पर हुआ है।

जनपद के कंपोजिट विद्यालय नाहिली के सहायक अध्यापक महेंद्र प्रताप सिंह की उत्कृष्ट पाठ योजना का चयन प्रदेश स्तर पर हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदियत्यनाथ ने राज्य अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा प्रकाशित मॉड्यूल अनुरूपण का विमोचन किया। इसका उद्देश्य बेसिक, माध्यमिक शिक्षा के साथ डाइट के लिए कक्षा, शिक्षक को बेहतर करना है। महानिदेशक बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा कंचन वर्मा ने प्रदेश से उत्कृष्ट 37 पाठ योजनाओं का चयन कर प्रकाशन कराया है। शिक्षक इस का प्रयोग कक्षा में कर शिक्षा पद्धति में नवीनता और आधुनिकता लाने का काम करेंगे। 37 पाठ योजना में आदर्श पाठ योजना गणित में प्रतिशतता के विषय वस्तु के लिए महेंद्र प्रताप सिंह की पाठ योजना चयनित व प्रकाशित हुई है।
महेंद्र प्रताप सिंह राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक हैं। अपने विद्यालय की टीम के सहयोग से दो बार में 22 बच्चों का चयन राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में हो चुका है। मॉड्यूल में प्रदेश स्तर पर पाठ योजना के प्रकाशन के लिए डाइट प्राचार्य मनमोहन शर्मा व बीएसए दीपिका गुप्ता ने उन्हें बधाई दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।