Woman Dies After Giving Birth Allegations of Domestic Abuse in Mainpuri दो दिन पहले बेटी को दिया जन्म, महिला की मौत , Mainpuri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsWoman Dies After Giving Birth Allegations of Domestic Abuse in Mainpuri

दो दिन पहले बेटी को दिया जन्म, महिला की मौत

Mainpuri News - मैनपुरी में दो दिन पहले बेटी को जन्म देने वाली दुर्गा देवी की मौत हो गई। मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि ससुरालीजनों ने उसे प्रताड़ित किया और मार डाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, लेकिन अभी...

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीSat, 31 May 2025 02:13 AM
share Share
Follow Us on
दो दिन पहले बेटी को दिया जन्म, महिला की मौत

मैनपुरी। दो दिन पूर्व बेटी को जन्म देने वाली महिला की मौत हो गई। सूचना पाकर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। आरोप लगाया कि ससुरालीजनों ने उसे मार दिया है। बेटी पैदा होने के बाद से ही उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई और मौत का कारण जानने के लिए शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना के संबंध में कोई तहरीर पुलिस के पास नहीं आयी है। दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम नगला माह निवासी उत्तम सिंह की शादी एक वर्ष पूर्व 23 अप्रैल 2024 को मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पुसैना निवासी दिनेश कुमार की पुत्री दुर्गा देवी के साथ हुई थी।

दो दिन पहले दुर्गा देवी ने सीएचसी गोधना घिरोर पर एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। गुरुवार की शाम उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर आए मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर बेटी पैदा होने पर दुर्गा देवी को प्रताड़ित करने और उसे मारने का आरोप लगाया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा। घटना की कोई तहरीर नहीं आयी है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट और घटना की तहरीर पर आगे की कार्रवाई होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।