यूपी परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल, लखनऊ समेत 11 RTO और 24 एआरटीओ का तबादला, देखें लिस्ट
यूपी परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए है। इनमें 11 आरटीओ और 24 एआरटीओ को बदला गया है। झांसी के आरटीओ (प्रवर्तन) प्रभात पाण्डेय को लखनऊ का नया आरटीओ (प्रवर्तन) बनाया गया है।

यूपी परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए है। इनमें 11 आरटीओ और 24 एआरटीओ को बदला गया है। झांसी के आरटीओ (प्रवर्तन) प्रभात पाण्डेय को लखनऊ का नया आरटीओ (प्रवर्तन) बनाया गया है। यहां तैनात संदीप कुमार पंकज को मुरादाबाद का आरटीओ (प्रवर्तन) नियुक्त किया गया है। परिवहन आयुक्त मुख्यालय पर तैनात आरटीओ अनीता सिंह को मेरठ का आरटीओ (प्रशासन), यहां तैनात हिमेश तिवारी को प्रयागराज का आरटीओ (प्रशासन), मिर्जापुर के आरटीओ प्रवर्तन राजेश वर्मा को झांसी इसी पद पर भेजा गया है। बस्ती के आरटीओ प्रवर्तन रविकांत शुक्ला को मिर्जापुर में इसी पद पर तैनात किया गया है।
बरेली के आरटीओ प्रवर्तन दिनेश कुमार को मुख्यालय पर सड़क सुरक्षा/प्रदूषण नियंत्रण का कार्यभार दिया गया है। इसी तरह मुरादाबाद के आरटीओ प्रणव झा को अब बरेली का आरटीओ प्रवर्तन बनाया गया है। सिद्धार्थनगर के संप्रति सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के सुरेश कुमार मौर्य को बस्ती का आरटीओ प्रवर्तन बनाया गया है। इसी तरह प्रयागराज में आरटीओ प्रशासन राजेश कुमार मौर्य को गोण्डा का नया आरटीओ प्रशासन बनाया गया है। यहां तैनात आरटीओ प्रशासन उमाशंकर यादव को मुख्यालय और अतिरिक्त प्रभार उपनिदेशक, राजस्व एवं विशिष्ट अभिसूचना (परिवहन) बनाया गया है।
ये एआरटीओ बदले गए
प्रयागराज के एआरटीओ प्रवर्तन अलका शुक्ला को सुल्तानपुर का एआरटीओ प्रशासन, मेरठ परिक्षेत्र के एआरटीओ तकनीक अमिताभ चतुर्वेदी को संभल का एआरटीओ प्रशासन, प्रयागराज के एआरटीओ प्रवर्तन भूपेश गुप्ता को सुलतानपुर का एआरटीओ प्रवर्तन बनाया गया है। बुलन्दशहर सुलतानपुर के एआरटीओ प्रवर्तन राजीव बंसल को लखनऊ का एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम दल, एआरटीओ प्रशासन नंदकुमार को गौतम बुद्ध नगर का एआरटीओ प्रवर्तन तृतीय दल बनाया गया है। वाराणसी के एआरटीओ प्रशासन सर्वेश चतुर्वेदी को सीतापुर का एआरटीओ प्रशासन, सोनभद्र के एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम दल धनवीर यादव को एआरटीओ प्रशासन गाजीपुर बनाया गया है।
आगरा के एआरटीओ प्रशासन नानक चंद्र शर्मा को औरैया का एआरटीओ प्रशासन, रायबरेली के एआरटीओ प्रवर्तन मनोज सिंह को गाजियाबाद का एआरटीओ प्रशासन, शाहजहांपुर के एआरटीओ प्रवर्तन द्वितीय दल शांति भूषण पांडेय को लखीमपुर का एआरटीओ प्रशासन बनाया गया है। एआरटीओ प्रवर्तन तृतीय दल कानपुर नगर के अंबुज को एआरटीओ प्रवर्तन रायबरेली, सीतापुर के एआरटीओ प्रशासन माला बाजपेई को बस्ती का एआरटीओ प्रशासन, हरदोई के एआरटीओ प्रशासन संजीव सिंह को उन्नाव का एआरटीओ (प्रवर्तन) प्रथम दल, संभल के एआरटीओ प्रशासन प्रवेश कुमार सरोज को बरेली का एआरटीओ प्रशासन, सहारनपुर के एआरटीओ प्रशासन महेंद्र बाबू को अमेठी का एआरटीओ प्रशासन, बरेली के एआरटीओ प्रवर्तन द्वितीय दल संदीप जायसवाल को सहारनपुर का एआरटीओ प्रवर्तन द्वितीय दल, मथुरा के तैनात एआरटीओ प्रवर्तन द्वितीय दल मनोज प्रसाद वर्मा को वाराणसी का एआरटीओ प्रशासन बनाया गया है।
बरेली के एआरटीओ प्रशासन मनोज सिंह को महाराजगंज का एआरटीओ प्रशासन, हमीरपुर के एआरटीओ प्रशासन राम प्रकाश सिंह को चित्रकूट का एआरटीओ प्रशासन,उन्नाव के एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम दल अरविंद सिंह को हरदोई का एआरटीओ प्रशासन बनाया गया है। बहराइच के एआरटीओ प्रशासन राजीव कुमार को प्रयागराज का एआरटीओ प्रवर्तन द्वितीय दल,गौतम बुद्ध नगर के एआरटीओ प्रवर्तन तृतीय दल विपिन चौधरी को ललितपुर का एआरटीओ प्रशासन,चित्रकूट के एआरटीओ प्रवर्तन विवेक शुक्ला को मुख्यालय में सहायता अधिकारी बनाया गया है।