कार न चुरा सके तो पहिया खोल ले गये शातिर
Mathura News - कोतवाली अंतर्गत कृष्णा नगर के डायबिल नगर कॉलोनी में चोरों ने एक कार का पहिया चुरा लिया। चोरों ने कार में घुसने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित सचिन अरोरा ने...

कोतवाली अंतर्गत कृष्णा नगर स्थित डायबिल नगर कॉलोनी से चोर कार चुराने आये थे। कार चोरी न कर सके तो शातिर चोर कार का पहिया खोल कर ले गये। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। शुक्रवार को डायबिल नगर, कृष्णानगर निवासी सचिन अरोरा ने कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया कि जैन इंटर कालेज के समीप मकान के बाहर उनकी कार खड़ी थी। रात करीब 3:32 बजे होंडा सिटी कार सवार चार युवक आये। उन्होंने उसकी कार के अंदर घुसने का प्रयास किया, लेकिन इसमें असफल होने पर वह कार का एक पहिया चोरी कर ईंट पर गाड़ी खड़ी कर गये।
इसकी जानकारी सुबह होने पर जब सीसीटीवी देखा तो इसमें पूरा घटनाक्रम देखा गया। पुलिस मामले की जांच कर चोरों की तलाश कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।