Yogi Adityanath Orders Housing for Victims of Maya Hill Collapse पीड़ितों को डूडा द्वारा दिये जाएंगे मकान : डीएम, Mathura Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMathura NewsYogi Adityanath Orders Housing for Victims of Maya Hill Collapse

पीड़ितों को डूडा द्वारा दिये जाएंगे मकान : डीएम

Mathura News - मुख्यमंत्री ने दिये आदेशपीड़ितों को डूडा द्वारा दिये जाएंगे मकान : डीएमपीड़ितों को डूडा द्वारा दिये जाएंगे मकान : डीएमपीड़ितों को डूडा द्वारा दिये जाए

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुराTue, 17 June 2025 03:55 AM
share Share
Follow Us on
पीड़ितों को डूडा द्वारा दिये जाएंगे मकान : डीएम

माया टीले की खुदाई के दौरान जो मकान ढह गये, उन पीड़ितों को डूडा द्वारा मकान दिये जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बारे में आदेश कर दिये हैं। गौरतलब है कि महानगर की घनी आबादी वाले कच्ची सड़क क्षेत्र स्थित प्राचीन नारायणदास सिद्ध बाबा स्थल पर माया टीले के नीचे की जा रही खुदाई के दौरान टीले पर बने मकान रविवार को अचानक ढह होगए। मलबे में दबीं दो सगी बहनों समेत तीन लोगों की मौत हो गयी थी। जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह इस मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे चुके हैं। जिन लोगों के मकान ढहे हैं, वे अब सड़क पर आ चुके हैं।

ऐसे में उनको चिंता सता रही है कि अब वे कहां रहेंगे। उनका परिवार कैसे चलेगा। जिलाधिकारी सीपी सिंह ने हिन्दुस्तान को बताया कि जिन पांच लोगों के मकान ढहे हैं, उनको डूडा से मकान दिये जाएंगे। मुख्यमंत्री द्वारा इस संबंध में आदेश दे दिये गये हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पांच लोगों को डूडा से मकान देने को कहा है। जल्दी ही इसकी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जिलाधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि शासन-प्रशासन पीड़ितों के साथ है। उनके रहने-खाने की व्यवस्था कर दी गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।