Agricultural Campaign Engages Farmers in Kopaganj Latest Techniques and Government Schemes Discussed किसानों से संवाद कर नई तकनीक की दी जानकारी, Mau Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsAgricultural Campaign Engages Farmers in Kopaganj Latest Techniques and Government Schemes Discussed

किसानों से संवाद कर नई तकनीक की दी जानकारी

Mau News - कृषि विज्ञान केन्द्र, पिलखी और अन्य संस्थानों ने कोपागंज के नौ गांवों में किसानों से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। अधिकारियों ने सरकारी योजनाओं और नवीनतम कृषि तकनीकों की जानकारी दी। वैज्ञानिकों ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊFri, 6 June 2025 12:17 AM
share Share
Follow Us on
किसानों से संवाद कर नई तकनीक की दी जानकारी

पहसा। कृषि विज्ञान केन्द्र, पिलखी, राष्ट्रीय बीज विज्ञान प्रौद्योगिकी संस्थान, कुशमौर तथा कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विकसित कृषि संकल्प अभियान के सातवें दिन गुरुवार को कोपागंज के नौ गांवों में किसानों से संवाद कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारियों ने सरकारी योजनाओं के साथ ही कृषि में नवीनतम तकनीकि के बारे में बताया। अदरी, इंदारा शाहपुर, दानयालपुर, जयसिंहपुर, चोरपा, अलीपुर, बुढ़ावे और हथिनी में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों से सीधा संवाद किया। भारतीय बीज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, कुशमौर के वैज्ञानिक डॉक्टर कुलदीप जायसवाल और डॉक्टर दीपांशु जायसवाल ने गुणवत्ता युक्त बीज उत्पादन और प्रजातियों के बारे में बताया।

कृषि विज्ञान केंद्र, पिलखी के वैज्ञानिक डा.विनय सिंह, डॉक्टर अंगद प्रसाद, डॉक्टर जितेंद्र कुशवाहा, डा.हिमांशु राय, डॉक्टर आकांक्षा सिंह, डा.सुमित कुमार, डा.प्रशांत देव सिंह ने किसानों को नवीनतम जानकारी दी। उद्यान विभाग के अधिकारी ने किसानों को उद्यान विभाग के योजनाएं जैसे मिनी ्प्रिरंकलर, नवीन बाग की स्थापना आदि योजनाओं के बारे में बताया। वैज्ञानिकों और अधिकारियों ने गांव में जाकर किसानों से मृदा स्वास्थ्य, धान की सीधी बुआई, खरीफ फसल में रोग एवम् कीट नियंत्रण, उन्नत पशुपालन पर चर्चा किया। साथ ही साथ फसल बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के बारे में संबंधित अधिकारियों ने किसानों को बताया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।