सुरक्षित भारत का सपना हो रहा साकार: हिमांशु
Mau News - दोहरीघाट में भाजपा ने सोमवार को केंद्र की मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर 'विकसित भारत संकल्प चौपाल' का आयोजन किया। कार्यक्रम में मोदी सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि हिमांशु राय ने...
दोहरीघाट। ब्लॉक क्षेत्र के कादीपुर(गोड़ौली) पंचायत भवन पर सोमवार को केंद्र में भाजपा सरकार के 11 वर्ष पूरा होने पर भाजपा द्वारा विकसित भारत संकल्प चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा हुई। भाजपाईयों ने सरकार की हर एक कार्य को लोगों के समक्ष गिनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व क्षेत्रीय मंत्री हिमांशु राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 11 वर्ष के दौरान सशक्त भारत सुरक्षित भारत का सपना साकार हुआ है। जहां आतंकवादियों के खिलाफ कठोर और निर्णायक कार्रवाई हो रही, वहीं रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और सामाजिक शक्ति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा कर भारत ने अपनी सुरक्षा को अटूट बनाया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की दूरदर्शी नीतियों ने भारत को वैश्विक मंच पर एक प्रभावशाली और सम्मानित सुरक्षा स्तंभ के रूप में स्थापित किया है यही सशक्त भारत सुरक्षित भारत का सच है यहां विकास और सुरक्षा एक साथ मौजूद हो रही है। जहां नारी शक्ति विकास की परिधि से निकलकर केंद्र में आई है, वहीं मध्यम वर्ग को रोजमर्रा की जिंदगी में सम्मान मिला है। जिला उपाध्यक्ष संतोष राय ने कहा कि कि प्रधानमंत्री ने विकसित भारत का सपना देश के सामने रखा एक ऐसा भारत जो आजादी के 100 साल पूरे होने पर दुनिया की अग्रणी पंक्ति में पहले पायदान पर होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता नेब्बू चौहान और संचालन भाजयुमो मंडल अध्यक्ष संजय चौहान किया। इस दौरान पारस चौहान, आशा संगिनी विनीता मिश्रा, किरन देवी, रिशु देवी, पप्पू गुप्ता, शृंगेश साहनी, बसंत चौहान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।