Civil Court Boycott Decision Central Bar Association Takes Stand बार ने दो अदालतों का किया बहिष्कार, Mau Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsCivil Court Boycott Decision Central Bar Association Takes Stand

बार ने दो अदालतों का किया बहिष्कार

Mau News - मऊ में सिविल कोर्ट सेन्ट्रल बार एसोसिएशन की आम सभा में दो अदालतों के बहिष्कार का निर्णय लिया गया। बार के सदस्यों ने सीजेएम और जेएम की अदालतों के बाहर मानव श्रृंखला बनाई। बहिष्कार के कारण दूर-दराज से...

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊTue, 22 April 2025 03:31 AM
share Share
Follow Us on
बार ने दो अदालतों का किया बहिष्कार

मऊ। सिविल कोर्ट सेन्ट्रल बार एसोसिएशन की आम सभा में दो अदालतों के बहिष्कार का निर्णय लिया गया था। सोमवार को बार की कार्यकारिणी के सदस्यों ने सीजेएम व जेएम की अदालत की गैलरी में मानव श्रृंखला बनाया। जबकि कुछ अधिवक्ता अन्य अदालतों में उस रास्ते से जाने की जिद््द के चलते आपस में तकरार भी हुआ। बहिष्कार के कारण दूर-दराज से आने वाले वादकारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बार के अध्यक्ष दारोगा सिंह और महामंत्री अजय कुमार सिंह ने बताया कि सिविल कोर्ट सेन्ट्रल बार एसोसिएशन की आम सभा में बहिष्कार का निर्णय लिया गया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।