Community Engagement for Development in Rani Pur Special Chaupal Program Highlights प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में चहुंओर हुआ विकास, Mau Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsCommunity Engagement for Development in Rani Pur Special Chaupal Program Highlights

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में चहुंओर हुआ विकास

Mau News - रानीपुर में खुरहट मंडल के शक्ति केंद्र पलीगढ़ में एक विशेष चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लोगों ने विकास में सहयोग देने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि मुन्ना दुबे ने प्रधानमंत्री के...

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊMon, 16 June 2025 12:12 AM
share Share
Follow Us on
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में चहुंओर हुआ विकास

रानीपुर। विकसित भारत का अमृत काल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प के साथ खुरहट मंडल के शक्ति केंद्र पलीगढ़ में एक विशेष चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोगों ने देश को विकसित बनाने में सहयोग करने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष मुन्ना दुबे ने कहा कि 11 वर्षों में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में चहुंओर विकास हुआ है। आनंद सिंह रैकवार ने पार्टी की नीतियों व जनसेवा को केंद्र में रखकर आगे बढ़ने का संदेश दिया। मंडल अध्यक्ष अर्पित कुमार उपाध्याय ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हर परिस्थिति में सेवा भाव से काम करता है।

कार्यक्रम में विपिन सिंह, दिनेश सिंह, भीम सिंह, शिव सिंह, विजयपाल, कैलाश राम, नंदकुमार यादव, ग्राम प्रधान इंद्रजीत यादव आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।