Eid-ul-Fitr Celebrations in Mau Festivities Shopping and Special Dishes रमजान: ईद-उल-फितर आज, बाजारों में बढ़ी चहल-पहल, Mau Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsEid-ul-Fitr Celebrations in Mau Festivities Shopping and Special Dishes

रमजान: ईद-उल-फितर आज, बाजारों में बढ़ी चहल-पहल

Mau News - मऊ में ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा। मुस्लिम परिवारों में खुशी का माहौल है और बाजारों में खरीदारी का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। इस्लाम में ईद को सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है और लोग इस दिन...

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊMon, 31 March 2025 02:35 AM
share Share
Follow Us on
रमजान: ईद-उल-फितर आज, बाजारों में बढ़ी चहल-पहल

मऊ। ईद-उल-फितर का त्योहार आज यानि सोमवार को मनाया जाएगा। इसको लेकर मुस्लिम परिवारों में खुशी का माहौल है। ईद को लेकर देर रात्रि लगभग दस बजे तक सेवई मार्केट से लेकर कपड़ा मार्केट तक गुलजार रहा। प्रशासन ईद को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में जुटा है। नगर समेत ग्रामीण अंचलों में ईद को लेकर रविवार को रोजेदारों में काफी उत्साह दिखाई दिया। शहर के निजामुद्दीनपूरा, सहादतपुरा, मुंशीपुरा, सदर बाजार, भीटी समेत ग्रामीण अंचलों दोहरीघाट, मधुबन, मुहमदाबाद, घोसी, नदवासराय आदि बाजारों में देर रात्रि तक लोग खरीदारी करते रहे। ईद पर इस्तेमाल होने वाले अधिकतर सामान की तो लोग पहले ही खरीद कर लेते हैं, लेकिन महिलाएं जूता-चप्पल, कास्मेटिक्स की खरीद के लिए चांद रात का इंतजार करती हैं। युवा भी चांद रात के दिन ही अपनी जरूरत की तमाम चीजें खरीदते हैं। इस्लाम में ईद सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। अल्लाह ने 30 रोजा रखने के इनाम के तौर पर खुशी के त्योहार को दिया है। पूरे रमजान माह रोजा रखने के साथ लोगों ने खूब इबादत की। अल्लाह से खैर व बरकत के साथ अच्छी सेहत, कामयाबी, मन की मुरादों को पूरा करने के अलावा मगफिरत की दुआ मांगी। ईद की चांद दिखते ही चारों ओर रौनक बढ़ गई। लोग घरों पर ईद की तैयारी में जुट गए। देर रात तक तैयारियों का सिलसिला चलता रहा।

जिले में सुबह ईद की नमाज का समय

मऊ। ईदगाह अहलेहदीस मुस्लिम इंटर कॉलेज 6.45, ईदगाह दारूलहदीस लबे दरिया 6.30, ईदगाह अहलेहदीस डोमनपुरा सहरा 6.15, ईदगाह अहलेहदीस आलिया नगर बाईपास 6.30, ईदगाह अहलेहदीस जमालपुरा 6.30, जामा मस्जिद अहलेहदीस अबू अय्यूब अंसारी मुंशीपुरा और जामा मस्जिद अहलेहदीस मदरसा फैज़ानुल इस्लाम नेमत नगर 6.45, नई ईदगाह पहाड़ पुरा 7.00,मदरसा दारूल ओलूम मऊ 6.45, जामा मस्जिद रौज़ा पहाड़पुरा मऊ 6.45, जामा मस्जिद साबरी मऊ 6.45, जामा मस्जिद शाही कटरा मऊ 6.30, शाही ईदगाह औरंगाबाद 6.45, जामा मस्जिद मुख्तार अंसारी बाई पास रोड 6.45, नई ईदगाह जमालपुरा बेलवाघाट 6.30, रौज़ा मस्जिद सदर चौक 6.45, जामा मस्जिद अहनाफ मिर्ज़ाहादीपुरा 6.45, नई ईदगाह इमामगंज 6.30, जामा मस्जिद बागे फिरदौस, औरंगाबाद 7.00, जामा मस्जिद बंगाली बाबा और रेलवे स्टेशन 6.45, ईदगाह अहले हदीस खेदूपुरा 6.30, जामा मस्जिद शेख मिर्ची सदर चौक 6.45, सना जामा मस्जिद और मुंशीपुरा 7.00, रज़ा जामा मस्जिद, हैदर नगर 7.00, जामा मस्जिद अहले हदीस औरंगाबाद फाटक 6.15 पर होगी।

किमामी से लेकर दूध की सेंवई का चखेंगे जायका

मऊ। ईद का विशेष पकवान सेंवई है। किमामी सेंवई की तो बात की कुछ और होती है। मुठ्ठी भर सेंवई और किलो भर मेवा, खोवा से बनने वाली किमामी सेंवई का हर को ईद के पूरे दिन जायका लेता है। दूध व राबड़ी वाली सेंवई भी तमाम घरों में बनती है। घरों पर मिलने जाने वालों को बाकी पकवान तो परोसे जाते ही हैं सेंवई उनमें खास होती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।