अहिल्याबाई की तरह जुझारू बनें महिलाएं : संगीता
Mau News - मऊ में भाजपा के कार्यक्रम में संगीता द्विवेदी ने कहा कि सभी महिलाओं को अहिल्याबाई होल्कर की तरह बुद्धिमान और सशक्त बनना चाहिए। उन्होंने बताया कि अहिल्याबाई ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए...

मऊ। देश की प्रत्येक महिला अहिल्याबाई होल्कर की तरह बुद्धिमान और जुझारू बनें। उन्होंने जिस तरीके से अपनी बुद्धिमत्ता और न्यायप्रिय ढंग से साम्राज्य चलाया, उसे हम सभी को सीख लेने की आवश्यकता है। ये बातें भाजपा जिला उपाध्यक्ष संगीता द्विवेदी ने परदहां ब्लाक के प्रांगण में आयोजित अहिल्याबाई होल्कर की जयंती कार्यक्रम में कही। वरिष्ठ नेता अशोक सिंह ने कहा अहिल्याबाई ने महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए प्रशिक्षण दिलाया और फिर रोजगार उपलब्ध कराया। जिलाध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने कहा अहिल्याबाई होल्कर ने 300 वर्ष पूर्व मालवा में राज किया और लगभग 30 वर्ष तक उनका साम्राज्य चलता रहा।
इस अवसर पर गनेश सिंह, कृष्णकांत राय, सचिंद्र सिंह, यशपाल सिंह, अशोक कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। राजकोष को जनता का धन मानती थीं अहिल्याबाई पहसा। विकासखंड के सभागार में आयोजित जयंती कार्यक्रम में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा अहिल्याबाई होल्कर कुशल प्रशासक थीं। स्वयं लगान वसूली, न्याय और प्रजा की समस्याओं का समाधान करती थीं। राजकोष को जनता का धन मानती थीं। जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा रानी अहिल्याबाई होल्कर संपूर्ण समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम के अंत में सरकारी योजना के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी विवेक सिंह, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राकेश सिंह, मुन्ना खरवार, विनोद मौर्य, रविंद्रनाथ यादव, दयाशंकर आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।