Judicial Officers Transfer in Mau New Appointments and Departures स्थानांतरित चार न्यायिक अधिकारी गैरजनपद को रवाना, Mau Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsJudicial Officers Transfer in Mau New Appointments and Departures

स्थानांतरित चार न्यायिक अधिकारी गैरजनपद को रवाना

Mau News - मऊ में चार न्यायिक अधिकारियों का स्थानांतरण हुआ है, जो अब गैर जनपद के लिए रवाना हो गए हैं। नए न्यायिक अधिकारी भी गैर जनपद से मऊ में कार्यभार ग्रहण कर रहे हैं। इनमें अपर जिला जज राजवीर सिंह, न्यायिक...

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊFri, 11 April 2025 02:55 AM
share Share
Follow Us on
स्थानांतरित चार न्यायिक अधिकारी गैरजनपद को रवाना

मऊ। उच्च न्यायालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार जिले के चार स्थानान्तरित न्यायिक अधिकारियों ने गुरुवार को अपना कार्यभार छोड़कर गैर जनपद के लिए रवाना हो गए। वहीं, दो नए न्यायिक अधिकारी गैर जनपद से स्थानान्तरित होकर मऊ में आकर कार्यभार ग्रहण किए। स्थानान्तरित होने वाले न्यायिक अधिकारियों में अपर जिला जज विशेष न्यायाधीश पॉक्सो राजवीर सिंह का स्थानान्तरण अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर बदांयू बदायूं जिले के लिए हुआ है। वहीं, न्यायिक मजिस्ट्रेट अर्पित गोयल का स्थानांतरण कानपुर नगर, सिविल जज जूनियर डिविजन मुहम्मदाबाद महिमा सिंह का अलीगढ, सिविल जूनियर डिविजन ग्राम न्यायालय मधुबन शुभम चौधरी का स्थानान्तरण झांसी जिले के लिए हुआ है। गुरुवार को स्थानान्तरित न्यायिक अधिकारियों ने अपना पदभार छोड़ दिया साथ ही साथ गंतव्य के लिए रवाना भी हो गए। वहीं, गैर जनपद से स्थानान्तरित होकर आने वाले अधिकारियों में एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम जनार्दन प्रसाद यादव ने गुरुवार को विशेष न्यायाधीश पाक्सो का पदभार ग्रहण किया। इसी के साथ एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय के पद पर राजीव कुमार वत्स ने जनार्दन प्रसाद यादव का स्थान ग्रहण किया। सिविल जज जूनियर डिविजन फास्ट ट्रैक प्रियंका आजाद ने न्यायिक मजिस्ट्रेट का कार्यभार ग्रहण किया। वहीं इनके स्थान पर गैर जनपद से आने वाले न्यायिक अधिकारी सागर सिंह उनका स्थान लेंगे साथ ही किशोर न्याय बोर्ड का भी कार्य देखेंगे। इसी प्रकार अक्षिता सिंह सिविल जज जूनियर डिवीजन किशोर न्याय बोर्ड से सिविल जज जूनियर डिविजन मुहम्मदाबाद गोहना का पदभार ग्रहण कीं। अपर सिविल जज सीनियर डिविजन की नई अदालत का कार्यभार साक्षी सिंह जल्द ग्रहण करेंगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।