Two Women Hospitalized After Consuming Poisonous Substance in Muhammadabad Gohana जहरीला पदार्थ खाने से दो महिलाएं गम्भीर, Mau Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsTwo Women Hospitalized After Consuming Poisonous Substance in Muhammadabad Gohana

जहरीला पदार्थ खाने से दो महिलाएं गम्भीर

Mau News - मुहम्मदाबाद गोहना के कोतवाली क्षेत्र के दो गांवों में दो महिलाओं ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। 19 वर्षीय वंदना और 42 वर्षीय सीमा देवी को हालत बिगड़ने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊMon, 14 April 2025 12:21 AM
share Share
Follow Us on
जहरीला पदार्थ खाने से दो महिलाएं गम्भीर

मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांव में दो महिलाओं ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर दोनों महिलाओं के परिजन सीएचसी में भर्ती कराए, जहां उनका उपचार चल रहा है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कोलौरा निवासी 19 वर्षीय वंदना पत्नी विवेक कुमार शनिवार की रात्रि लगभग 12 बजे अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराए। इसी क्रम में कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चंद पट्टी निवासी 42 वर्षीय सीमा देवी पत्नी प्रेमचंद अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत खराब होने पर परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां दोनों महिलाओं का उपचार चल रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।