Uttar Pradesh Prohibits Fishing of Major Carp Fish During Monsoon Season मछली मारने पर 30 जुलाई तक प्रतिबंध, Mau Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsUttar Pradesh Prohibits Fishing of Major Carp Fish During Monsoon Season

मछली मारने पर 30 जुलाई तक प्रतिबंध

Mau News - मऊ। जिला मजिस्ट्रेट प्रवीण मिश्र ने बताया कि वर्षा ऋतु में मछलियों के संरक्षण के लिए 01 जून से 30 जुलाई तक मछली पकड़ने पर प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा, 15 जुलाई से 31 अगस्त तक 2-10 सेमी के मत्स्य बीज...

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊFri, 13 June 2025 01:25 AM
share Share
Follow Us on
मछली मारने पर 30 जुलाई तक प्रतिबंध

मऊ। जिला मजिस्ट्रेट प्रवीण मिश्र ने बताया कि वर्षा ऋतु में भारतीय मेजर कार्प मछलियां जैसे रोहू, कतला और नैन, विदेशी कार्प मछलियां जैसे कॉमन कार्प, ग्रास कार्प एवं सिल्वर कार्प तथा अन्य मछलियां प्रजनन करती हैं। इन मछलियों के संवर्धन व संरक्षण के लिए उत्तर प्रदेश मत्स्य अधिनियम के तहत जलाशय में मछली का शिकार करने पर 01 जून से 30 जुलाई तक तथा मत्स्य फ्राई व फिंगफिगरलिंग आकर 2-10 सेमी के मत्स्य बीज 15 जुलाई से 31 अगस्त तक पकड़ने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने बताया कि उक्त निर्धारित अवधि में जो भी व्यक्ति नदियों, प्राकृतिक जल स्रोतों में मछली और मछली के बीज का शिकार करते पकड़ा जाएगा तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।