आबूलेन व्यापार संघ चुनाव में आकाश खन्ना-सरदार राजवीर सिंह पैनल ने मारी बाजी
Meerut News - मेरठ में आबूलेन व्यापार संघ के चुनाव में आकाश खन्ना-सरदार राजवीर सिंह पैनल ने अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम को हराया। आकाश खन्ना को अध्यक्ष और सरदार राजवीर सिंह को महामंत्री चुना गया। अन्य पदों पर भी उनके...

मेरठ। आबूलेन व्यापार संघ के चुनाव में आकाश खन्ना-सरदार राजवीर सिंह पैनल ने प्रतिद्वंदी पैनल को करारी शिकस्त दी। अध्यक्ष पद पर आकाश खन्ना और महामंत्री पद पर सरदार राजवीर सिंह विजयी रहे। कोषाध्यक्ष गौरव सेठ, संगठन मंत्री पद पर नितिन माहेश्वरी, उपमहामंत्री पद पर विशाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष पद पर सरदार भूपिंदर सिंह, रमेश कुमार चौधरी को विजयी घोषित किया गया। आकाश खन्ना-सरदार राजवीर सिंह पैनल ने मंत्री के एक पद को छोड़कर अन्य 14 पदों पर बाजी मारी। मंत्री के एक पद पर दूसरे पैनल प्रदीप गुप्ता के प्रत्याशी विजयी हुए। चुनाव प्रक्रिया पुलिस-प्रशासनिक अफसरों की मौजूदी में भारी पुलिस फोर्स की तैनाती के बीच हुई।
पूरी चुनाव प्रक्रिया को फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई गई। मंत्री पद पर सर्वाधिक मतों से सागर गुप्ता ने 145 मत हासिल कर जीत दर्ज की। मीडिया प्रभारी पद पर पहले ही इस पैनल का प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुका है। विजयी प्रत्याशियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। ढोल के साथ विजयी जुलूस निकाला और आतिशबाजी कर जमकर जश्न मनाया। आबूलेन व्यापार संघ का चुनाव 27 सालों बाद हुआ। अन्यथा सर्वसहमति से ही चुनाव होता आ रहा था। सुबह दस बजे से चार बजे तक मतदान हुआ। शाम पांच से मतगणना शुरू हुई। देर शाम तक मतगणना पूरी होने के साथ विभिन्न पदों का चुनाव परिणाम मुख्य चुनाव अधिकारी राहुल दास ने घोषित किया जाता रहा। चुनाव के दौरान संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर रस्तोगी, जीशान अहमद, देवेंद्र गोयल, कुद्दूस प्रधान, ठाकुर प्रतीश सिंह भी रहे। मुख्य चुनाव अधिकारी राहुल दास ने बताया कि अध्यक्ष पद आकाश खन्ना को 123 और प्रदीप गुप्ता को 84 वोट वोट मिले। महामंत्री पद पर सरदार राजवीर सिंह को 125 एवं मुकुल त्यागी को 79 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर गौरव सेठ को 126 वोट, चितवन अरोड़ा को 80, उपमहामंत्री पद पर विशाल अग्रवाल को 107, निखिल अरोड़ा को 53 तथा मनीष चावला को 28 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर सरदार भूपिंदर सिंह को 123, रमेश कुमार चौधरी को 112, संजय कुमार को 70, सुमित आहूजा को 72 वोट मिले। संगठन मंत्री पद पर नितिन माहेश्वरी को 140 वोट, मोहम्मद आसिफ अंसारी को 57 वोट मिले। आठ मंत्री पदों पर सात मंत्री आकाश खन्ना-सरदार राजवीर सिंह पैनल के जीते। इनमें सर्वाधिक मतों से संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता के बेटे सागर गुप्ता ने 145 मत हासिल कर जीत दर्ज की। इनके अलावा चेतन नागपाल, शमी आनंद, अजय अग्रवाल, हिमांशु मुटरेजा, निखिल खन्ना, संजय मुंजाल, अंकुर गुप्ता को निर्वाचित घोषित किया। प्रदीप गुप्ता-मुकुल त्यागी-चितवन अरोड़ा पैनल से मंत्री पद पर अंकुर गुप्ता ने जीत दर्ज की। ------------ इनका कहना है पूरे पैनल को चुनाव जीतने के लिए आबूलेन के सभी व्यापारियों का आभार। चुनाव जीतकर नफरतों के बीच मोहब्बत की दुकान खोल दी। सभी व्यापारियों को एकजुट रखेंगे। आकाश खन्ना, अध्यक्ष आबूलेन व्यापार संघ आबूलेन व्यापार संघ के 15 पदों में से 14 पदों पर पैनल के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज दी। बाजार में ग्राहक कैसे आए और व्यापार बढ़े, इस पर फोकस और प्राथमिकता रहेगी। सभी को साथ लेकर कार्य करेंगे। सरदार राजवीर सिंह, महामंत्री आबूलेन व्यापार संघ मतदाता सूची को लेकर मेरी लड़ाई थी। वोटर लिस्ट डुप्लीकेट थी। हमारी 15 वोटों को शामिल नहीं किया। 40 वोट फर्जी थी। चुनाव हो गया। चुनाव को सपा बनाम भाजपा बना दिया था। हार-जीत होती है। प्रदीप गुप्ता, अध्यक्ष पद पर पराजित प्रत्याशी पारदर्शिता के साथ आबूलेन व्यापार संघ का चुनाव कराया। पुलिस और प्रशासन का सहयोग मिला। दोनों पैनल के प्रत्याशियों, आबूलेन के व्यापारियों ने चुनाव प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। राहुल दास, मुख्य चुनाव अधिकारी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।