Begumpul Traders Protest Against Sale of Duplicate Goods in Online Shopping ऑनलाइन व्यापार के विरोध में उतरा बेगमपुल व्यापार संघ, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsBegumpul Traders Protest Against Sale of Duplicate Goods in Online Shopping

ऑनलाइन व्यापार के विरोध में उतरा बेगमपुल व्यापार संघ

Meerut News - बेगमपुल व्यापार संघ ने ऑनलाइन शॉपिंग में डुप्लीकेट सामान की बिक्री के खिलाफ विरोध शुरू किया। व्यापारियों ने 'ऑरिजनल माल अपने बाजार से खरीदें' का संदेश फैलाने के लिए पंपलेट और फ्लैक्स लगाना शुरू किया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठWed, 9 April 2025 06:31 AM
share Share
Follow Us on
ऑनलाइन व्यापार के विरोध में उतरा बेगमपुल व्यापार संघ

ऑनलाइन श़ॉपिंग में विभिन्न कंपनियों द्वारा डुप्लीकेट माल बेचे जाने का बेगमपुल व्यापार संघ के आह्वान पर व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया। ‘ऑरिजनल माल अपने बाजार से खरीदें की अपील के साथ व्यापारियों ने पंपलेट और फ्लैक्स भी दुकानों पर लगाने शुरू कर दिए। बेगमपुल व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने मंगलवार को ऑनलाइन व्यापार में डुप्लीकेट सामान की बिक्री का विरोध शुरू किया। मुहिम की शुरुआत सबसे पहले बेगमपुल व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष पुनीत शर्मा ने अपने प्रतिष्ठान से पंपलेट-फ्लैक्स लगाकर की। इसके साथ अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर ऑनलाइन व्यापार के विरोध के पंपलेट लगाए। आज से बाजार के अन्य व्यापारियों को भी प्रेरित किया जाएगा।

बेगमपुल व्यापार संघ के संरक्षक अनिल मित्तल, अध्यक्ष राजेश सिंघल, पूर्व अध्यक्ष पुनीत शर्मा, महामंत्री अतुल बंसल, मंत्री गौरव गुप्ता, रीमा वधावन, अर्पित सिंघल, राजकुमार, मनोज शर्मा ने ऑनलाइन शॉपिंग का विरोध किया। उन्होंने पोस्टर लेकर आक्रोश जताया और कहा कि ऑनलाइन शॉपिंग पर केंद्र सरकार शिकंजा कसे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।