कालका में रामलीला मंचन और रावण दहन
Meerut News - परतापुर बाईपास स्थित कालका पब्लिक स्कूल में दशहरा धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्य कुलदीप प्रताप द्वारा कार्यक्रम का आरंभ हुआ। छात्रों ने गणेश वंदना और डांडिया प्रस्तुत किया। छात्राओं ने नृत्य नाटिका...

परतापुर बाईपास स्थित कालका पब्लिक स्कूल में गुरुवार को दशहरा धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आरंभ प्रधानाचार्य कुलदीप प्रताप द्वारा लाइट लैंप प्रज्वलित करके किया गया। इसके पश्चात सुंदर वेश भूषा धारण कर छात्र अनुभव राणा,अंश, और सागर ने गणेश वंदना की। आकर्षक परिधानों में सुसज्जित नन्हे मुन्ने बच्चों ने रंगीला तारा गीत पर डांडिया कर खूब तालियां बटोरी। छात्राओं ने नौ देवियों के स्वरूप को नमन कर नृत्य नाटिका द्वारा दर्शाया। सुंदर गीतों पर डांडिया प्रस्तुत कर अपनी प्राचीन संस्कृति को याद किया। कोऑर्डिनेटर उमेश त्यागी, प्रधानाचार्य कुलदीप प्रताप ने बच्चों को असत्य पर सत्य की जीत ,बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया और अपने अंदर के रावण को मारने का संकल्प कराया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।