रेल यात्रियों को भी मिलेगा नमो भारत ट्रेन का फायदा
Meerut News - मेरठ में रेलवे ने नमो भारत रैपिड रेल के लाभ के लिए निरीक्षण शुरू किया। दिल्ली रेल मंडल के एडीआरएम राजेश कुमार ने एनसीआरटीसी अधिकारियों के साथ गाजियाबाद से दौरा किया। रेलवे स्टेशन और रैपिड रेल कॉरिडोर...

मेरठ। रेल यात्रियों को नमो भारत रैपिड रेल का लाभ पहुंचाने के लिए रेलवे ने कवायद शुरू कर दी है। सोमवार को दिल्ली रेल मंडल के एडीआरएम इंफ्रा राजेश कुमार ने एनसीआरटीसी अधिकारियों के साथ विशेष निरीक्षण यान में बैठकर गाजियाबाद से दौराला तक ट्रैक-स्टेशनों का निरीक्षण किया। रेलवे सूत्रों ने बताया दौरे का मुख्य मकसद रेलवे स्टेशनों से रैपिड रेल कॉरिडोर पर स्थापित स्टेशनों की उपयोगिता जानना है ताकि रेल यात्रियों को नमो भारत की कनेक्टिविटी मुहैया कराई जा सके। बताया नमो भारत और रेल से सफर करने वाले यात्री कैसे एक दूसरे की सेवा का भरपूर उपयोग कर सकते हैं और कैसे दोनों सेवाओं के जरिये कमाई कर सकते हैं। इसे लेकर आगे की व्यवस्था की जानी है। परतापुर में रेलवे स्टेशन भी है और नमो भारत स्टेशन भी है। इसी तरह सिटी स्टेशन के पास शताब्दीनगर और बेगमपुल रैपिड स्टेशन हैं। पावली स्टेशन के पास नमो भारत ट्रेन का मोदीपुरम स्टेशन है। दौराला रेलवे स्टेशन के यात्रियों के पास मोदीपुरम स्टेशन ही विकल्प है। रेलवे अधिकारियों ने अभी योजना की जानकारी देने से मना कर दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।