Meerut Celebrates 300th Birth Anniversary of Rani Ahilyabai Holkar with Women Empowerment Conference महिला सुपरवाइजर ने की अध्यक्षता, सफाई कर्मचारियों का हुआ सम्मान, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsMeerut Celebrates 300th Birth Anniversary of Rani Ahilyabai Holkar with Women Empowerment Conference

महिला सुपरवाइजर ने की अध्यक्षता, सफाई कर्मचारियों का हुआ सम्मान

Meerut News - मेरठ में रानी अहिल्याबाई होल्कर के जन्म त्रिशताब्दी वर्ष के तहत एक सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में नारी शक्ति के योगदान को रेखांकित किया गया और नगर निगम की महिला सफाई कर्मचारियों को सम्मानित...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठFri, 30 May 2025 06:27 AM
share Share
Follow Us on
महिला सुपरवाइजर ने की अध्यक्षता, सफाई कर्मचारियों का हुआ सम्मान

मेरठ। रानी अहिल्याबाई होल्कर के जन्म त्रिशताब्दी वर्ष पर चल रहे स्मृति अभियान के तहत गुरुवार को मेरठ शहर विधानसभा का सम्मेलन अग्रसेन भवन, दिल्ली रोड में आयोजित हुआ। सम्मेलन नारी शक्ति के योगदान को रेखांकित करने और सामाजिक चेतना को जागरूक करने को प्रेरणास्रोत बनकर सामने आया। अध्यक्षता नगर निगम सुपरवाइजर ज्योति वाल्मीकि से कराई गई। नगर निगम की महिला सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल रहे। भाजपा की ओर से रानी अहिल्याबाई होल्कर के जन्म त्रिशताब्दी वर्ष को लेकर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को मेरठ शहर विधानसभा क्षेत्र की ओर से अग्रसेन भवन में सम्मेलन का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐतिहासिक महापुरुषों विशेषकर महान नारियों के योगदान को देश के समक्ष लाकर उन्हें उचित सम्मान दिलाने को सतत प्रयत्नशील हैं। उन्होंने रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन और कार्यों को स्मरण करते हुए कहा उनके आदर्श आज के युग में भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा भाजपा का लक्ष्य है वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करने का है। भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है हर महिला आत्मनिर्भर और सशक्त बने। कार्यक्रम के प्रमुख आयोजक कमल दत्त शर्मा ने कहा नारी शक्ति सदैव से हमारे समाज की प्रगति में आधार स्तंभ रही है। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को रानी अहिल्याबाई होल्कर का चित्र भेंटकर सम्मानित किया गया। मेयर हरिकांत अहलूवालिया, महामंत्री अरविंद गुप्ता मारवाड़ी, संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता, संयोजक सीमा श्रीवास्तव, कार्यक्रम संयोजक सुनील अग्रवाल, विनय पाराशर शर्मा, रवीश अग्रवाल, कवयित्री अनामिका जैन ‘अंबर, नूपुर जौहरी, राकेश गौड़, उपाध्यक्ष सुनील चड्ढा,मनोज वर्मा, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।