Plantation Drive on Environment Day by Natural Sciences Trust in Meerut Schools मेरठ : बच्चों ने लिया पर्यावरण बचाने का संकल्प, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsPlantation Drive on Environment Day by Natural Sciences Trust in Meerut Schools

मेरठ : बच्चों ने लिया पर्यावरण बचाने का संकल्प

Meerut News - मेरठ में नेचुरल साइंसेज ट्रस्ट ने पर्यावरण दिवस के अवसर पर कई स्कूलों के बच्चों के साथ पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम जागृति विहार में हुआ, जिसमें रिटायर प्रधानाचार्य अर्चना चौधरी ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठWed, 4 June 2025 10:56 AM
share Share
Follow Us on
मेरठ : बच्चों ने लिया पर्यावरण बचाने का संकल्प

मेरठ। नेचुरल साइंसेज ट्रस्ट की ओर से कई स्कूलों के बच्चों संग मंगलवार को पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में पौधरोपण किया गया। यह आयोजन दीवान पब्लिक स्कूल के पास जागृति विहार में किया गया। रिटायर प्रधानाचार्य अर्चना चौधरी ने बच्चों को विभिन्न प्रकार के पौधों के बारे में जानकारी दी। पौधे रोपने के सही तरीके के बारे में बताया। केएल इंटरनेशनल स्कूल, दीवान पब्लिक स्कूल, बीडीएस इंटरनेशनल स्कूल, अंबेडकर इंटर कॉलेज, लिटिल फ्लावर स्कूल सहित कई स्कूलों के छात्र मौजूद रहे। अथर्व, आरव, स्पर्धा, तान्या, तृप्ति, विश्वम, चीकू, गुड्डू, वेदिका आदि ने पांच जून को एक-एक पौधा रोपने का संकल्प लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।